हलचल

राहुल गांधी ने खोला चुनावी पिटारा, बीते 10 दिनों में किए ये बड़े वादे

देश में चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के साथ ही प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने आक्रामक रुख दिखाते हुए सत्ता पक्ष पर हमले तेज कर दिए हैं। जहां पिछले कुछ दिनों पहले प्रियंका गांधी को फ्रंट फुट पर लाया गया तो राहुल गांधी भी अपने भाषणों में सरकार को जमकर घेर रहे हैं। चुनाव का काउंटडाउन शुरू होने के साथ जहां नेताओं की गहमागहमी बढ़ जाती है तो राजनीतिक पार्टियों के लुभावने वादों की झड़ी भी शुरू हो जाती है।

सरकार वोट बैंक के लिए जहां अपने 5 सालों का ब्यौरा जनता के सामने अपने तरीके से रख रही है वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पिछले दिनों जनता के सामने चुनावों को लेकर कई वादे किए हैं। राजनीति में वादों का हमेशा से ही खासा असर रहा है और इनके जरिए गरीब मतदाताओं को लुभाने का प्रयास रहता है। आइए एक नजर डालते हैं कांग्रेस की तरफ से पिछले दिनों क्या वादे किए गए हैं।

बेसिक इनकम का वादा, 28 जनवरी, छत्तीसगढ़

राहुल गांधी 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ के रायपुर में किसानों के एक सम्मलेन में बोल रहे थे जहां उन्होंने मंच से कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार 2019 में बनती है तो देश के हर गरीब के खाते में बेसिक इनकम सीधे खाते में दी जाएगी। अब आप खुद सोचिए 60 करोड़ गरीब और किसान मतदाताओं वाले इस देश में यह वादा कितना कारगर साबित हो सकता है।

आदिवासियों को जमीन वापसी का वादा, 6 फरवरी, ओडिशा

कालाहांडी में जनसभा में राहुल बोले कि छत्तीसगढ़ में टाटा 5 साल में फैक्ट्री नहीं बना पाई तो हमनें वहां के सभी आदिवासियों की उनकी जमीनें लौटा दी। इसी तर्ज पर हम पूरे देश के किसानों को उनकी जमीन लौटाने का वादा करते हैं।

ट्रिपल तलाक कानून खत्म करने का वादा, 7 फरवरी, नई दिल्ली

कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने बीते गुरूवार को अल्पसंख्यक सम्मलेन में बोलते हुए कहा कि अगर आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी तो नई सरकार तीन तलाक कानून को खत्म कर देगी। भारत में फिलहाल मुस्लिम मतदाता 16 फीसदी है।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago