ताजा-खबरें

अब ये एमएलए साहिबा चाहती हैं बाघों को गोली मार दी जाए !

देश में एक और बाघ पर शामत आ गई है और इस बार उसका कसूर सिर्फ इतना है कि उसने अपने इलाके में घुसपैठ करने वाले दो इंसानों की जान ली है। इलाके की एमएलए साहिबा चाहती हैं बाघ को देखते ही गोली मार दी जाए। बाघिन टी-1 यानी ‘अवनि’ को गोली मार देने के बाद से चौतरफा आलोचनाओं से घिरी महाराष्ट्र सरकार में कांग्रेस की महिला विधायक यशोमती ठाकुर ने एक बाघ को गोली मार देने की मांग की है। टेओसा इलाके की विधायिका का मानना है कि एक बाघ ने काफी समय से यहां लोगों को परेशान करके रखा हुआ है।

 

यशोमती ठाकुर

विधायिका का कहना है कि अमरावती जिले में एक बाघ ने दो लोगों का शिकार किया है और इस बाघ को अमरावती और वर्धा जिलों की सीमा पर आबादी क्षेत्रों में घूमते देखा गया है। बाघ की मौजूदगी के चलते पिछले 10 दिनों से यहां के स्कूलों पर ताले जड़े हुए हैं।

एमएलए यशोमती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो एक वन अधिकारी से बाघ को देखते ही गोली मार देने की मांग कर रही हैं। ये इलाका भी वहीं है जहां कुछ ही दिनों पहले आदमखोर घोषित कर दी गई बाघिन अवनि को शिकारियों द्वारा सरकारी फरमान पर गोली मार दी गई थी।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में इन दिनों बाघों की तो जैसे शामत ही आ गई है। अभी 13 नवंबर को ही एक बाघिन द्वारा सफारी कार के पीछे भागने का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बाघिन अपने बच्चों की वजह से पर्यटकों से भरी हुई सफारी कार को देखकर आक्रामक हो गई और कार को अपने इलाके से खदेड़ आई।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago