हलचल

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीन ग्रुप का किया गठन, कई बागी नेताओं को भी दी जगह

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस पिछले कुछ वर्षों से लगातार जनता के बीच अपनी पकड़ खोती जा रही है। एक समय देश के ज्यादातर राज्यों की सत्ता में रहने वाली पार्टी अब महज कुछ ही राज्यों में सिमटकर रह गई है। पिछले दिनों राजस्थान के उदयपुर में हुए चिंतन शिविर के बाद अब कांग्रेस ने तीन ग्रुपों का गठन किया है। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप, टास्क फोर्स-2024 और भारत जोड़ा यात्रा ग्रुप का गठन किया। इन ग्रुप में सोनिया गांधी ने कई बागी नेताओं को भी जगह दी है।

राहुल और प्रियंका गांधी भी ग्रुप में शामिल

कांग्रेस अंंतरिम अध्यक्ष ने पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में राहुल गांधी को शामिल किया है, वहीं प्रियंका गांधी को टास्क फोर्स-2024 का सदस्य बनाया गया है। सोनिया गांधी ने इन दो समूहों के अलावा भारत जोड़ा यात्रा के लिए भी केंद्रीय संगठन की स्थापना की है। इसमें दिग्विजय सिंह, शशि थरूर, सचिन पायलट, रवनीत सिंह बिट्टू, केजे जॉर्ज, जोथी मानी, प्रद्युत बोलदोलोई, जीतू पटवारी, सलीम अहमद को जगह दी गई है।

इन्हें मिली पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में जगह

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बनाए गए पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजादी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, अंबिका सोनी और जितेंद्र सिंह को शामिल किया गया है।

टास्क फोर्स-2024 ग्रुप में इन्हें किया गया शामिल

कांग्रेस ने टास्क फोर्स-2024 ग्रुप में पी. चिदंबरम, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला, सुनील कोनगोलु को शामिल किया गया है। पार्टी की ओर से जारी किए गए एक पत्र में कहा गया है कि टास्क फोर्स के प्रत्येक सदस्य को संगठन, संचार व मीडिया, वित्त व चुनाव प्रबंधन से संबंधित काम सौंपा जाएगा। इन सदस्यों की अपनी टीमें होंगी।

Read Also: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सुनील जाखड़ ने भाजपा ज्वॉइन की, नड्डा ने दिलाई सदस्यता

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago