टीवी

दिमागी बीमारी से उबरने के बाद इस कॉमेडियन ने की सगाई, मार्च में हो गए थे लापता

सेल्फी मौसी के नाम से मशहूर कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने अपनी लांग टाइम गर्लफ्रेंड सुबुही जोशी के साथ सगाई कर ली है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दोनों ने एक दूसरे से सगाई की जिसमें उनके परिवारवाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल थे। अपनी पर्सनल लाइफ में आए इस खास लम्हें की तस्वीरें दोनों ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

सुबुही ने अपनी और सिद्धार्थ की पिक्चर शेयर करते हुए लिखा कि ‘ये सब आसान नहीं था। ये बहुत मुश्किल होने वाला है। हमें इस पर रोजाना काम करना होगा, लेकिन मैं ये करना चाहती हूं क्योंकि मैं तुम्हें चाहती हूं, हर दिन और हमेशा के लिए।’ वहीं सिद्धार्थ ने लिखा ‘हमारी जर्नी परफेक्ट नहीं रही, लेकिन ये हमारी है और मैं अंत तक तुम्हारे साथ रहूंगा।’

पिछले काफी समय से खबरें आती रही हैं कि सिद्धार्थ के अपने माता—पिता के साथ संबंध कुछ ठीक नहीं हैं। वहीं ये खबरें भी आ रही हैं कि उन्हें सगाई में भी नहीं बुलाया गया था। सिद्धार्थ और सुबुही का रिश्ता सिद्धार्थ की मम्मी को पसंद नहीं था और उन्होंने सुबुही को कॉल कर के बहुत भला-बुरा कहा था। इसके बाद सुबुही ने सिद्धार्थ से ब्रेकअप कर लिया था।

सिद्धार्थ ने साल 2009 में कॉमेडी सर्कस से अपने कॅरियर की शुरूआत की थी। इसी साल मार्च में वो चर्चा में आए थे जब उनकी दोस्त ने उनके लापता होने की जानकारी दी थी। उसके बाद सिद्धार्थ ने मीडिया के सामने आकर अपने मेंटल असाइलम में होने की जानकारी दी थी। वहीं सुबुही स्प्लिट्सविला सीजन 8 और टीवी शो ‘ये उन दिनों की बात है’ में नजर आ चुकी हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago