टीवी

एक और बिग फैट सैलिब्रिटी वेडिंग के लिए हो जाइए तैयार, कॉमेडी किंग ने सोशल मीडिया पर दी जान​कारी

कॉमेडी किंग कप‍िल शर्मा के फैंस के लिए आज बेहद खुशी का दिन है। उन्हें एक के बाद एक नई गुड न्यूज़ मिल रही है। अभी कुछ समय पहले ही सोनी चैनल ने ‘द कप‍िल शर्मा शो’ की वापसी का ऐलान किया और इसका एक प्रोमो शेयर क‍िया। जिसे सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। वहीं अब कपिल शर्मा ने अपनी शादी की तारीख का भी ऐलान कर द‍िया है।

कप‍िल ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर पोस्‍ट करते हुए सभी को इस बात की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए बताया क‍ि वह 12 द‍िसंबर को गिन्‍नी चतरथ के साथ शादी करने जा रहे हैं और उन्हें सभी की बेस्ट विशेज की जरूरत है। ऐसे में लगता है कि अब कपिल पर छाए हुए दुख के बादल जल्द ही छंटने वाले हैं।

हालांक‍ि अपनी पोस्‍ट में कपिल शर्मा ने अपनी शादी को लेकर और किसी भी बात का जिक्र नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है क‍ि कपिल शर्मा की शादी पूरे पंजाबी रीति-र‍िवाज से पंजाब में होगी। इसके बाद वह मुंबई में अपने खास दोस्तों के लिए एक शानदार र‍िसेप्‍शन होस्‍ट करेंगे। अब देखते हैं क‍ि फंक्‍शंस की डेट्स कपिल शर्मा अपने फैन्‍स के साथ कब शेयर करते हैं!

बता दें क‍ि कुछ ही द‍िन पहले कप‍िल शर्मा ने गिन्‍नी के बर्थडे पर भी एक पोस्‍ट शेयर की थी। जिसमें उन्‍होंने लिखा था क‍ि वह हर सुख-दुख में उनकी साथी रही हैं। वहीं आज ही सोनी टीवी की ओर से कपिल शर्मा के कमबैक शो का प्रोमो रिलीज किया गया। इस शो का नाम इस बार भी द कपिल शर्मा शो ही होगा और इसके पहले मेहमान शाहरुख खान हो सकते हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago