ताजा-खबरें

सीएम योगी ने कहा अयोध्‍या में 22 जनवरी को उतरेंगे 100 चार्टर्ड विमान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि 22 जनवरी को ‘प्राण प्रतिष्ठा दिवस’ पर 100 चार्टर्ड विमान अयोध्या में उतरेंगे। उन्‍होंने कहा, “राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होने के लिए लगभग 100 चार्टर्ड विमान 22 जनवरी को अयोध्या हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यह हमें अयोध्या हवाई अड्डे की क्षमता की जांच करने का रास्ता भी दिखाएगा।”

सीएम योगी ने कहा, “मैं उत्तर प्रदेश को चौथा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभारी हूं। अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन 30 दिसंबर को किया गया था।” 30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्मित अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। बाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मिकी की रामायण ज्ञान का मार्ग है जो हमें श्री राम से जोड़ता है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बुधवार को अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की सुरक्षा अपने हाथ में ले ली थी। यूनिट का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट रैंक का अधिकारी करेगा। इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्नत सुरक्षा और यातायात प्रबंधन उपायों को शामिल करते हुए एक व्यापक योजना लागू की है।

Mukut Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago