ताजा-खबरें

सिंधिया के करीबी का दावा: राहुल से मिलने की कई बार कोशिश लेकिन नहीं दिया समय

मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफा देकर कांग्रेस छोडने से खलबली मची हुई है। इस बीच सिंधिया के एक करीबी नेता ने बडा दावा करते हुए मीडिया में बयान दिया है कि कई महीनों से ज्योतिरादित्य सिंधिया राहुल गांधी से मिलकर बात करना चाह रहे थे लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया था। इधर एमपी सरकार पर आए संकट के बीच कांग्रेस के विधायकों को जयपुर लाने की तैयारी की जा रही है।

सिंधिया के करीबी ने दिया है यह बयान

ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाने वाले नेता प्रद्योत माणिक्य देब बर्मा ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि उन्हें जानकारी थी कि ज्योतिरादित्य कई महीनों से राहुल गांधी से ​मिलकर बातचीत करने की कोशिश में थे मगर उन्हें मिलने का समय तक नहीं दिया जा रहा था। देबबर्मा का आरोप है कि अगर राहुल उन्हें सुनना ही नहीं चाहते थे तो पार्टी में क्यों लाया गया।

Read More: माधवराव, वसुंधरा से लेकर ज्योतिरादित्य तक : सिंधिया परिवार का इतिहास

फेस​बुक पोस्ट में भी किया खुलासा

इधर सिंधिया परिवार के करीबी माने जाने वाले और पूर्व में त्रिपुरा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे देब बर्मा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में भी इस बात का जिक्र किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ” उन्होंने ज्योतिरादित्य से इस मामले में बात की थी और सिंधिया ने मुझे बताया कि उन्होंने काफी इंतजार किया लेकिन उनके द्वारा ‘हमारे’ नेता को कोई समय नहीं दिया गया।

जयपुर में रूक सकते हैं एमपी विधायक

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार पर आए संकट के बीच कांग्रेस विधायकों को जयपुर भेजने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि एमपी से 80 विधायक जयपुर के लिए आ रहे हैं। इन्हें जयपुर में दिल्ली रोड स्थित एक फाईव स्टार होटल में ठहराया जा सकता है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago