हलचल

सिविल सेवा अफसरों को नये पेशेवर रवैये के लिए प्रशिक्षण दिया जाए: संसदीय समिति 

भारतीय सिविल सेवा अधिकारियों के पेशेवर रवैये में समय के साथ अब बदलाव की ज़रूरत महसूस की गई है। दरअसल, संसद की एक समिति ने सिविल सेवा अधिकारियों में सेवा आधारित नया पेशेवर रवैये को अपनाने पर बल दिया है। समिति ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी (LBSNAA) को सुझाव दिया है कि वह सिविल सेवा अधिकारियों में सेवा आधारित नया पेशेवर रवैया पैदा करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदलाव लाए, जिससे सिविल सेवा अधिकारी बेहतर ढंग से लोगों की सेवा कर पाएं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि एलबीएसएनएए, मसूरी सिविल सेवाओं के प्रशिक्षण के लिए देश का एक महत्वपूर्ण संस्थान है।

सरकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने में पेशेवर होने की ज़रूरत

सिविल सेवा अधिकारियों के पेशेवर रवैये में सुधार की ज़रूरत को लेकर गठित की गई समिति के अनुसार, सिविल सेवा के प्रशिक्षण में व्यवहारिक पक्ष पर जोर दिया जाना चाहिए। क्योंकि लोकहित में चलाई जा रही सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने और लाभार्थियों तक उसका समुचित लाभ पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों को सेवा आधारित नया पेशेवर रवैया अपनाना होगा। इससे जमीनी स्तर पर सुधार होगा और लोगों के जीवन में बदलाव आएगा। समिति की इस नई रिपोर्ट में दिए गए सुझावों के आधार पर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी जल्द ही अपने प्रशिक्षण में बदलाव के लिए जरूरी कदम उठा सकती है।

Read More: केंद्र सरकार ने पिछले साल 33 लाख शिकायतों में 23 लाख का किया निपटारा

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago