हलचल

चीन ने सिर्फ एक सप्ताह में कोरोना वायरस से पीड़ितों के लिए बना दिया अस्पताल

चीन में कोरोनावायरस (Corona Virus) का कहर लगातार बढता जा रहा है और चीन इससे बचाव के लिए पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है। चीन ने ​केवल एक सप्ताह के अंदर ही 1000 बेड का एक बड़ा अस्थायी अस्पताल तैयार कर लिया है जिसमें जल्दी ही मरीजों की भर्ती शुरू हो जाएगी।

इतने लोगों की हुई मौत-

पूरी दुनिया में फैले खतरनाक कोरोनावायरस के इस रोग से अब तक चीन में हजारों लोग पीडित हो चुके हैं और 362 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया में भी 20 हजार के लगभग लोग इस बीमारी से पीडित हो चुके हैं।

वुहान में बना 1000 बेड का यह अस्पताल-

इस गंभीर बीमारी से निपटने के लिए चीनी के वुहान में यह बहुत बडा अस्पताल बनाया गया है हालांकि यह अस्थायी है। इसका नाम Fire God Mountain Hospital रखा गया है। चीन में कोरोनावायरस बीमारी की चपेट में आए लोगों को इस अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा और 3 फरवरी से पीडित लोगों की भर्ती शुरू हो जाएगी।

अस्पताल की कमान चीनी सेना के पास-

इस बडे अस्पताल की कमान चीनी सेना के पास ही रहेगी। अस्पताल में इलाज की हर सुविधा रोगियों के लिए उपलब्ध होगी।

Read More: आईबीएम के नए सीईओ होंगे अरविंद कृष्णा, 6 अप्रैल को संभालेंगे कार्यभार

वायरस के लक्षण-

कोरोना वायरस से फैलने वाली गंभीर बीमारी के कुछ लक्षण हैं जिन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है। इस वायरस से संक्रमित होने पर सर्दी-जुक़ाम,सिरदर्द, खांसी, नाक बहना, गले में ख़राश, बुखार आदि शिकायतें मिलने लग जाती हैं और बाद में यह वायरस फेफड़ों पर हमला कर नुकसान पहुंचाता है और बचना मुश्किल हो जाता है।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago