हलचल

17वीं लोकसभा में सबसे युवा सांसद है चंद्राणी मुर्मु, जान लीजिये इनकी पूरी प्रोफाइल

हाल में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में इस बार सबसे कम उम्र के सांसद की आयु 26 साल से भी कम है। जबकि सन् 2014 में 16वीं लोकसभा के चुनाव में दुष्यंत चौटाला हरियाणा के हिसार से 26 वर्ष की उम्र में देश के सबसे युवा सांसद बने थे। इसके बाद दुष्यंत का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था। सहत्रवीं लोकसभा में सबसे कम उम्र का सांसद होने का गौरव किसी पुरुष नहीं बल्कि एक महिला को मिला है। इस महिला सांसद का नाम है चंद्राणी मुर्मू। जी हां, ओडिशा की क्योंझर सीट से इस बार देश को सबसे कम उम्र की सांसद मिली है। आइये हम आपको बताते हैं इनके बारे में..

26 साल से कम उम्र में बनीं सांसद

ओडिशा राज्य की आदिवासी बाहुल्य क्योंझर सीट से बीजू जनता दल (बीजेडी) के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली चंद्राणी मुर्मू की उम्र मात्र 25 साल 11 म​हीने है। चंद्राणी लोकसभा में अब तक की सबसे युवा महिला सांसद भी होंगी। उनका 16 जुलाई को 26वां जन्मदिन है। इस दिन वह 26 वर्ष की हो जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि वह इससे पहले लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ ले लेंगी। चंद्राणी ने क्योंझर सीट से दो बार के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद अनंत नायक के ख़िलाफ़ 66,203 वोट से विजय हासिल की।

2017 की इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है चंद्राणी मुर्मू

क्योंझर सांसद चंद्राणी मुर्मू इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है। चंद्राणी ने भुवनेश्वर के एक कॉलेज से 2017 में बी.टेक किया था। इसके बाद वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थीं। मार्च 2019 में उनके चाचा हरमोहन सोरेन ने उनसे चुनाव लड़ने के बारे में पूछा था, तब चंद्राणी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। नौकरी से रिटायर होकर सामाजिक कार्यों में जुटे हरमोहन को लगता था कि बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ चंद्राणी सबसे योग्य उम्मीदवार साबित हो सकती हैं। इसके बाद उन्होंने टिकट के लिए बीजद के नेताओं से संपर्क किया। 1 अप्रैल को मुख्यमंत्री कार्यालय से मैसेज मिला कि चंद्राणी का टिकट तय हो गया है।

Read More: ‘ओडिशा का मोदी’ के रूप में पहचाना जाता है देश का यह सबसे गरीब सांसद

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना प्राथमिकता

लोकसभा चुनाव में क्योंझर सीट से जीत के बाद बीजेडी सांसद चंद्राणी मुर्मू ने कहा था कि वह क्षेत्र के विकास और ख़ासतौर पर युवाओं के रोजगार, महिलाओं और आदिवासियों के मुद्दों को प्राथमिकता से लेकर काम करेंगी। जनता से बड़े-बड़े वादे करने से इतर वह जमीनी स्तर पर योजनाओं के नतीजों पर ध्यान देंगी। भरपूर मात्रा में खनिज सम्पदा होने के बाद भी क्योंझर में बेरोजगारी की भरमार है। यहां रोजगार के नए साधन जुटाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, जिससे युवाओं को अधिक से ​अधिक संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जा सकें।

बीजेपी के सबसे युवा सांसद है तेजस्वी सूर्या

बेंगलुरु दक्षिण से जीतने वाले तेजस्वी सूर्या (28 साल) बीजेपी के सबसे युवा सांसद हैं। सूर्या ने कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद को तीन लाख से ज्यादा वोट से मात दी। नई संसद में पिछली बार से ज्यादा युवा और महिलाएं पहुंची हैं। पहली बार 76 (14.23 फीसदी) महिलाएं सांसद चुनी गईं। वर्ष 2014 के आम चुनाव में महिला सांसदों की संख्या 61 थी। इसके अलावा सत्रहवीं लोकसभा में 21 से 40 साल के बीच के 59 सांसद चुनकर आए हैं। सबसे ख़ास बात यह है कि इस बार की संसद पिछली बार से ज्यादा पढ़ी-लिखी है। 17वीं लोकसभा में 225 सांसद ग्रेजुएट हैं, इस बार सिर्फ 7 जनप्रतिनिधि ही पांचवीं या इससे कम पढ़े-लिखे हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago