टीवी

इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने खोले अपने पति के राज़, लगाए यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने इसी साल अपनी शादी से परेशान होकर अपने पति फरहान मिर्जा के खिलाफ तलाक की अर्जी दाखिल की थी। वहीं अब उन्होने फरहान पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि बड़े अच्छे लगते हैं जैसे टीवी शोज़ में नज़र आ चुकी चाहत ने साल 2013 में फरहान से शादी की थी और उनकी दो बेटियां भी हैं।

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत करते हुए चाहत ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी शादी से नाखुश थीं। उन्होंने कहा कि वे तलाक चाहती हैं, लेकिन उनके पति ऐसा नहीं चाहते और वो किसी भी कीमत पर अपने पति के साथ नहीं रहना चाहतीं। चाहत का कहना है कि यह सिर्फ शारीरिक शोषण नहीं था, बल्क‍ि फाइनेंशियली और मेंटली भी उनका बहुत नुकसान हुआ है।

चाहत ने आगे बताया कि फरहान ने उन पर वैश्यावृत्त‍ि और को-एक्टर से अफेयर तक का आरोप लगाया। ‘वे मेरे शो के सेट पर अचानक पहुंच जाते थे और जब मैं अपने को-एक्टर को हग करती या हाथ पकड़ती तो हंगामा खड़ा कर देते थे।’ यौन शोषण की बात करते हुए चाहत ने कहा कि मेरी तबीयत ठीक न होने की स्थ‍िति में भी वे संबंध बनाने को कहते थे।

चाहत का कहना है कि ‘मैं यद‍ि मर भी रही हूं तो फरहान को कोई फर्क नहीं पड़ता था। मैं अपनी बच्च‍ियों के लिए सहती रही, लेकिन ये घरेलू हिंसा से भी ज्यादा था। उसने मुझे मेरे परिवार से अलग करने की भी कोशिश की। इन सबके बाद मैंने उससे अलग होने का फैसला किया।’ हालांकि इस मामले पर फरहान का अब तक कोई बयान नहीं आया है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago