हलचल

कोरोना संकट: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर लगाई रोक, एक करोड़ से ज्यादा लोग होंगे प्रभावित

देश में कोरोना वायरस संकट से सरकारी कर्मचारी भी प्रभावित होंगे। दरअसल, कोरोना वायरस से उपजी स्थिति को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को एक जनवरी 2020 से देय महंगाई भत्ते और केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों की महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त का भुगतान न करने का फैसला लिया है। आदेश में सरकार का कहना है कि एक जुलाई 2020 और एक जनवरी 2021 से देय महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्तों का भुगतान भी नहीं किया जाएगा। हालांकि, महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की मौजूदा दरों पर पहले की तरह ही भुगतान किया जाता रहेगा।

केंद्र के सभी कर्मचारियों पर लागू होगा आदेश

सरकार का यह आदेश केंद्र के सभी कर्मचारियों और केंद्र सरकार के वेतनभोगियों पर लागू होगा। आदेश में सरकार ने कहा, ‘जैसे ही सरकार द्वारा एक जुलाई 2021 से देय महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की भावी किस्तों को जारी करने का निर्णय लिया जाता है, एक जनवरी 2020, एक जुलाई 2020 और एक जनवरी 2021 से प्रभावी महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों को भावी प्रभाव से बहाल कर दिया जाएगा। उन्हें एक जुलाई 2021 से प्रभावी संचयी संशोधित दरों में शामिल कर दिया जाएगा। एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक की अवधि का कोई बकाया नहीं दिया जाएगा।’

हालांकि, कुछ अच्छी बात ये है कि वेतन में बच्चों की पढ़ाई का भत्ता पहले की तरह ही मिलता रहेगा। चिकित्सा भत्ता केवल आपातकालीन स्थिति में ही प्रदान किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहले केंद्र सरकार ने मंत्रियों और सांसदों के वेतन में 30 फीसदी तक की कटौती की थी।

Read More: पीएम मोदी ने पंचायती राज दिवस पर सरपंचों से की बात, कोरोना पर भी की चर्चा

1.13 करोड़ परिवारों पर होगा असर

केंद्र सरकार के इस फैसले से लगभग 48 लाख कर्मचारी और 65 लाख पेंशनभोगी प्रभावित होंगे। इन दोनों को मिलाकर कुल 1.13 करोड़ परिवार इस फैसले के अंतर्गत आएंगे। अक्सर होता है कि केंद्र सरकार के डीए को राज्य सरकारें भी लागू करती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्तों पर रोक के बाद राज्य सरकारें भी ऐसा कर सकती हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago