कारोबार

केंद्र सरकार ने दी ​वार्निश नोटों को चलाने की मंजूरी, जानें कैसे कागज के नोटों से होंगे बेहतर

भारतीय नोट 100 रुपए में जल्द बदलाव देखने को मिलने वाला है। हाल के कुछ सालों में कई नए नोट छापे गए हैं। अब एक बार फिर 100 रुपए के नोट में बदलाव देखने को मिलने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक इस बदलाव की तैयारी लंबे समय से कर रहा था लेकिन अब मोदी सरकार ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है। इन नोटों पर एक वार्निश लेयर चढ़ाई जाएगी जिससे नोट की उम्र लंबी और वह जल्द खराब नहीं होगा।

दरअसल मोदी सरकार ने नए प्रयोग के लिए भारतीय रिजर्व बैंक को 5 केंद्रों- शिमला, जयपुर, भुवनेश्वर, मैसूर और कोच्चि में प्रायोगिक परीक्षण आधार पर 100 रुपए मूल्य वाले एक अरब वार्निश लगे नोटों की शुरुआत करने की मंजूरी दे दी है। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने 100 रुपए के नोटों को लेकर राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।

क्‍या है वार्निश नोट

वार्निश नोट पर एक विशेष प्रकार की परत चढ़ी होती है, जो एक प्रकार का प्लास्टिक कोटिंग होती है। इससे नोट पहले की अपेक्षा ज्यादा सेफ होगा। इस परत के चढ़ाने पर नोट जल्द फटेगा नहीं और न ही आसानी से गंदा होगा। इससे नोट पर पानी में गिरने या भीगने से खराब नहीं होगा। दुनिया भर के कई देशों में ऐसे नोटों का इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन भारत में अपने आप में यह पहला प्रयोग है।

पिछले साल 2019 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में 100 रुपए के वार्निश लगे नोट की जानकारी दी थी। आरबीआई की रिपोर्ट में बताया गया था कि 100 रुपए के वार्निश नोट को पहले ट्रायल के आधार पर जारी किया जाएगा।

अब 100 के नोट तीन रुपों में नजर आएंगे

गौरतलब है कि बाजार में वर्तमान में दो प्रकार के 100 रुपए के नोट चल रहे हैं। एक नोट वह है, जो पहले से चला आ रहा है और दूसरा नया नोट वह है, जिसे नोटबंदी के बाद जारी किया गया है। इस तरह वार्निश किए हुए नोटों के प्रचलन में आने के बाद कुल 3 तरह के 100 रुपये के नोट हो जाएंगे।

आपको बता दें कि नोटों के कटने, फटने और गलने जाने पर हम बैंकों में नोटों को बदलने जाते हैं। इस पर आरबीआई को काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। ऐसे में आरबीआई ने टिकाऊ नोटों का प्लान तैयार किया है ताकि आम लेनदेन में नोटों को कोई नुकसान न हो और वे लंबे समय तक चल सकें।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago