हलचल

सीबीआई ने जहरीले सैनिटाइजर और ऑनलाइन भुगतान धोखाधड़ी को लेकर जारी किया अलर्ट

केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की पुलिस को बेहद जहरीले पदार्थ से बने सैनिटाइजर की आपूर्ति करने वाले गिरोह के बारे में अलर्ट जारी किया है। दरअसल, सीबीआई ने यह अलर्ट इंटरपोल से मिले इनपुट के आधार पर भेजा है। जानकारी के अनुसार, यह गिरोह मिथेनॉल से सैनिटाइजर बना रहा है, जो कि बेहद जहरीला होता है। इसके अलावा केंद्रीय जांच ब्यूरो ने ऑनलाइन पेमेंट धोखाधड़ी के मामलों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।

मिथेनॉल से बनाया जा रहा फर्जी हैंड सैनिटाइजर

सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि सूचना मिलते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को सतर्क किया कि गिरोह को लेकर सतर्क रहें, जो इस तरीके से तुरंत पैसा कमाने में लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ अपराधी पीपीई किट और कोविड-19 से जुड़े उपकरणों के निर्माता के प्रतिनिधि बनकर अस्पतालों और स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। इस तरह के सामान की कमी का लाभ उठाते हुए वे अधिकारियों और अस्पतालों से ऑनलाइन अग्रिम भुगतान हासिल कर लेते हैं, लेकिन पैसे लेने के बाद वे सामान की आपर्ति नहीं करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इंटरपोल ने जानकारी दी है कि मिथेनॉल का इस्तेमाल कर फर्जी हैंड सैनिटाइजर बनाया जा रहा है। आपको बता दें, मिथेनॉल काफी विषैला पदार्थ होता है।

Read More: तमिलनाडु में 12 दिन के लिए फिर लगाया जाएगा लॉकडाउन

सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान जहरीले हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल के बारे में दूसरे देशों से भी सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। एक अधिकारी ने बताया, ‘मिथेनॉल काफी विषैला हो सकता है और इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।’ इसके साथ ही सीबीआई ने ऐसे गिरोह को लेकर भी चेतावनी जारी की है जो नकली हैंड सैनिटाइजर बेच रहे हैं और पीपीई किट व कोरोना से संबंधित अन्य चिकित्सा उपकरणों की बिक्री का दावा कर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago