हलचल

बजट: आम आदमी के लिए बजट में क्या सस्ता और क्या हुआ महंगा..

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए बजट पेश किया। कोरोना महामारी के बीच पेश किए गए इस बजट से पूरे देश को बड़ी उम्मीदें थी। वित्त मंत्री ने भी लोगों को निराश नहीं किया और लोगों की उम्मीदों के अनुरूप कई बड़ी घोषणाएं की हैं। बजट पेश करते समय वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि बजट ऐसे समय आ रहा है, जब देश की जीडीपी दो बार माइनस में गई। उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी के बारे में सोचा भी नहीं था, कोरोना वायरस महामारी से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा। यह बात हम सभी जानते हैं कि हर बार केंद्र सरकार के बजट से आम आदमी को काफी राहतों की उम्मीदें रहती हैं। ऐसे में जानिए इसबार बजट में आम आदमी के लिए क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ।

इस बार बजट में ये चीजें हुई सस्ती

1. सोना
2. चांदी
3. इंश्योरेंस
4. तांबे का सामान
5. चमड़े से बना सामान
6. इलेक्ट्रिसिटी व कृषि यंत्र
7. लोहा व स्टील से बना सामान

ये चीजें खरीदना हुआ महंगा

1. रत्न
2. कॉटन
3. इम्पोर्टेड कपड़े
4. गाड़ियों के पार्ट्स
5. चमड़े का सामान
6. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
7. सोलर इन्वर्टर, सोलर के उपकरण
8. मोबाइल फोन और इसके पार्ट, पावर बैंक्स, चार्जर आदि।

Read More: केंद्रीय बजट 2021-22: आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं, जानिए बजट की बड़ी बातें

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago