गरम मसाला

कोरोना वायरस संक्रमण से ब्रिटिश एक्ट्रेस हिलेरी हीथ की मौत

कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले फिल्मी सितारे की संख्या लगभग हर दिन बढ़ती ही जा रही है। इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से सिनेमा की दुनिया के कई स्टार्स की जान जा चुकी है। इस लिस्ट में अब एक नाम और शामिल हो गया है। ब्रिटिश एक्ट्रेस हिलेरी हीथ (हिलेरी ड्वायर) का कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से निधन हो गया है। 74 वर्षीय हिलेरी हीथ हॉरर फिल्म ‘विचफाइंडर जनरल’ के लिए ख़ास पहचान रखती हैं।

बेटे एलेक्स विलियम्स ने मौत की पुष्टि की

हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, वेटरन एक्ट्रेस हिलेरी हीथ के बेटे एलेक्स विलियम्स ने उनकी मौत की पुष्टि की है। एलेक्स ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर जानकारी दी कि वो पिछले हफ्ते से कोविड-19 यानी कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिलेरी हीथ का जन्म 6 मई, 1945 को इंग्लैंड के लीवरपूल में हुआ था। हिलेरी हीथ ने वर्ष 1974 में टैलेंट एजेंट डंकेन हीथ के साथ शादी की थी, लेकिन यह 15 साल चल ही चल सका। साल 1989 में इन दोनों ने तलाक ले लिया और अलग हो गए।

Read More: कोरोना वायरस संक्रमण से हॉलीवुड एक्टर एलन गारफील्ड का निधन

हिलेरी ने वर्ष 1968 में मिशेल रीव्स की फिल्म ‘विचफाइंडर जनरल’ से सिनेमा की दुनिया में बड़ी स्क्रीन पर डेब्यू किया था। एक्टिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद हीथ ने ‘एन ऑफुली बिग एडवेंचर’ 1995) और ‘नील बाय माउथ’ जैसी फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया था। अपने जीवन के सात दशक पार कर चुकी हिलेरी हीथ ने कोराना संक्रमण के कारण अब दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबरें सुनने के बाद उनके फैंस और फिल्मी दुनिया के लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देकर, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago