बॉलीवुड

इस अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं बॉलीवुड स्टार गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी को देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। बॉलीवुड में भी अगले दस दिन तक गणेशोत्सव की धूम रहेगी। हर साल बॉलीवुड स्टार बैंड बाजों के साथ गणपति बप्पा को घर में  स्थापित करते हैं। पूरी श्रध्दा के साथ दस दिन तक गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करते है। पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए अभिनेत्री दीया मिर्जा, शिल्पा शेट्टी जैसे स्टार हर साल ईकोफ्रैंडली गणेशउत्सव मनाने की अपील कर रहे हैं।

कंगना रनौत, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, कार्तिक आर्यन, अनिल कपूर, दीया मिर्जा जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने विशेष तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से इस शुभ दिन पर प्रशंसकों को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी हैं। देखें, बॉलीवुड में कौन कैसे सेलिब्रेट कर रहा है गणेश चतुर्थी।

शिल्पा शेट्टी

पिछले दस साल से शिल्पा अपने घर में गणेशजी की स्थापना करती आ रहीं हैं। श्रध्दा के साथ साथ शिल्पा पर्यावरण का भी ध्यान रखती हैं। वे हर साल घर पर ही विसर्जन करने की सलाह देती हैं। शिल्पा पीओपी की बजाय मिट्टी के गणेश जी लाती है और समुद्र की बजाय वे बिल्डिंग के नीचे स्थित पानी की टंकी में विसर्जित करती हैं।

जितेंद्र

पिछले 40 साल से इस उत्सव को मनाते आ रहे हैं। जितेंद्र पांच दिन तक मिट्टी के गणेशजी अपने घर स्थापित करते हैं। पत्नी शोभा और बच्चों तुषार और एकता के साथ जितेंद्र पूरी श्रध्दा के साथ इस उत्सव को मनाते हैं।

जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ भी इस उत्सव को मनाते समय पर्यावरण का खास ख्याल रखते हैं। वे कई सालों से मिट्टी के गणेश जी अपने घर स्थापित करते आए हैं। साथ ही घर पर ही विसर्जित भी करते हैं।

रवीना टंडन

खबरों की मानें तो इस बार रवीना अपने घर पर गणेश जी स्थापित करने जा रही हैं। ऐसा उन्होंने अपनी बेटी के कहने पर किया है। रवीना ने घर पर ईको-फ्रेंडली गणेश जी स्थापित किए हैं जिन्हें घर पर ही विसर्जित भी करेंगी।

दीया मिर्जा

दीया मिर्जा पर्यावरण के प्रति सोशल मीडिया पर यूजर्स को अवेयर करती आईं हैं। इस बार भी दीया ने ईको-फ्रेंडली गणेशोत्सव मनाने की अपील की है।

अर्पिता खान

सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी हर साल गणेश जी अपने घर में स्थापित करती हैं। इस मौके पर उनके घर में पूरा परिवार इकट्ठा होता है।

 

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago