बॉलीवुड

बॉक्स ऑफिस पर छाई आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीमगर्ल’, फिल्म के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

बॉलीवुड के मंझे कलाकार आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीमगर्ल’ पिछले हफ्ते रिलीज हुई है। ‘ड्रीमगर्ल’ को ना सिर्फ दर्शकों का प्यार मिल रहा है बल्कि यह फिल्म क्रिटिक्स की उम्मीदों पर भी खरी साबित हुई है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा जारी है। रिलीज के बाद से ही फिल्म की कमाई का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले ही दिन 10.05 करोड़ के साथ धमाकेदार ओपनिंग की। दूसरे दिन फिल्म ने 16.42 करोड़ कमाए तो वहीं फिल्म ने तीसरे दिन 18.10 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म ने अबतक 44.57 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

बता दें कि फिल्म ‘ड्रीमगर्ल’ में आयुष्मान खुराना के अपोजिट नुसरत बरूचा हैं। दोनों की ये पहली फिल्म है जिसमें वे एक साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म को राज शांडिल्य ने निर्देशित किया है। वहीं फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है।

‘ड्रीमगर्ल’ ने तोड़ा आयुष्मान की ही फिल्म का रिकॉर्ड

दिलचस्प बात ये है कि ड्रिमगर्ल ने आयुष्मान खुराना की अबतक की फिल्मों में से सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का खिताब अपने नाम किया है। आयुष्मान खुराना की फिल्मों की पहले हफ्ते की कमाई पर नजर डालें तो ‘बरेली की बर्फी’ ने 11.52 करोड़ रुपये, ‘शुभ मंगल सावधान’ ने 14.46 करोड़ रुपये, 2018 में ‘अंधाधुन’ ने 15 करोड़ रुपये, ‘आर्टिकल 15’ ने 20.15 और ‘बधाई हो’ ने 45.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तो वहीं ड्रीमगर्ल ने उन्ही की फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ 44.57 की कमाई कर उनकी सबसे अधिक ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।

 

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago