गरम मसाला

Couple Goals : तुम भले ही कुछ ना कहो, पर ये तस्वीरें तो खुलकर बोल रही हैं

बॉलीवुड सैलिब्रिटीज़ के लिंक अप्स और ब्रेकअप्स की खबरें तो आए दिन आती ही रहती हैं। लेकिन सभी अक्सर खुलकर इसके बारे में बात करने से कतराते आए हैं। रणबीर—आलिया, फरहान—शिबानी, मलाइका—अर्जुन जैसे कई स्टार्स हैं जिनके प्यार के चर्चे तो सभी जगह आम हो चुके हैं, लेकिन फिर भी इनमें से कोई भी अपने रिलेशन को लेकर चुप्पी तोड़ने को तैयार नहीं है।

सच तो ये हैं कि भले ही ये अपने मुंह से कुछ ना बोले, लेकिन हर दिन वायरल होती इनकी खूबसूरत पिक्चर्स बहुत से राज़ खोल देती हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से ये कलाकार बिना कुछ बोले ही अपने रिश्ते को आॅफिशियल करना चाहते हैं। इसी के चलते अक्सर ये कपल्स साथ नज़र आते हैं और अब तो लगता है कि इन्हें मीडिया के कैमरों से भी बचने की जरूरत महसूस नहीं है।

फरहान अख्तर—शिबानी डांडेकर:

फरहान और शिबानी को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही एक्टर फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर अपनी कथित गर्लफ्रैंड शिबानी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वो अचानक एक रेस्टोरेंट में शिबीनी से मिले।

उनकी इस पिक्चर को लेकर ट्रोलर्स ने उनका खूब मज़ाक बनाया। अब साफ—साफ तो कुछ नहीं कहा जा सकता मगर लगता है कि ये भी बिना कुछ बोले ही सिर्फ फैंस को हिंट देने में लगे हैं।

अर्जुन कपूर—मलाइका अरोड़ा:

अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को लेकर काफी समय से बातें हो रहीं हैं। पहले जहां ये एक दूसरे के साथ मीडिया के सामने आने से भी कतराते थे, वहीं अब तो दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले घूमते नज़र आते हैं।

इन्हें लेकर ये भी कहा ज रहा है कि दोनों जल्द ही अपना रिश्ता आॅफिशियल कर सकते हैं। वैसे इनकी पिक्चर्स तो सब कुछ आॅफिशियल कर ही चुकी हैं।

रणबीर कपूर—आलिया भट्ट:

रणबीर—आलिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इनके रिलेशन की अफवाहें तो बढ़ते—बढ़ते इनकी शादी तक पहुंच चुकी है। काफी समय सिंगल रहने के बाद रणबीर को आलिया का साथ मिला, वहीं आलिया तो कई पब्लिक इवेंट्स में रणबीर पर उनके क्रश के बारे में बात कर चुकी हैं।

हालांकि रणबीर के साथ रिलेशन में आने के बाद उन्होने कभी कुछ नहीं कहा है। सोनम कपूर की शादी के समय दोनों पहली बार साथ में खुले तौर मीडिया के सामने आए थे।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago