लाइफस्टाइल

प्यार करने के लिए दिल चाहिए, उम्र तो सिर्फ नम्बर है

‘ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन,
जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन,
नई रीत चलाकर तुम, ये रीत अमर कर दो…’

जगजीत सिंह के गाए गीत के ये बोल कुछ हद तक इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्रिटीज पर फिट बैठ रहे हैं। ये वो सेलेब्स हैं, जिनके लिए उम्र सिर्फ नम्बर गेम है और प्यार करने के लिए ये उम्र को तवज्जो नहीं देते। यही कारण है कि इन दिनों बीटाउन में एक नई रीत देखने को मिल रही है। हम बात कर रहे हैं उन सेलेब्स की जो उम्र के फासले को मिटाकर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या जल्द ही शादी करने का प्लान कर रहे हैं। इन सेलेब्स का यह मैसेज है कि प्यार करने के लिए सिर्फ दिल देखा जाता है बाकी बातों की प्यार की दुनिया में कोई जगह नहीं है। आइए ऐसे ही कुछ कपल्स पर एक नजर डालते हैं…।

फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर

इन दिनों फरहान और शिबानी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कुछ समय पहले तक दोनों जहां दुनिया की नजरों से बचने की कोशिश कर रहे थे। वहीं अब ये दोनों आए दिन विभिन्न फोटोज शेयर करके अपने रिश्ते की जानकारी देते रहते हैं। दोनों की उम्र की बात करें तो फरहान जहां 45 के हैं वहीं शिबानी 38 साल की हैं। खबर है कि दोनों शादी करने का मन बना चुके हैं।

सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता का नाम अब तक कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। पिछले कुछ समय तक एक बिजनेसमैन को डेट करने की खबरें आ रही थीं लेकिन इन दिनों सुष मॉडल रोहमन को डेट कर रही हैं। रोहमन के साथ वे अपने रिलेशन को लेकर सीरियस हैं। यही कारण है कि वे रोहमन के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। खबर है कि 43 साल की सुष और 27 साल के रोहमन जल्द ही शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा

पिछले कई समय से अर्जुन और मलाइका के रिलेशन को लेकर बातें हो रही हैं। मलाइका और अरबाज खान के अलग होने के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि अब ये दोनों अपना रिश्ता जग जाहिर कर देंगे लेकिन अब तक दोनों चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि दोनों की साथ में तस्वीरें आती रहती हैं। 33 साल के अर्जुन का 45 साल की मलाइका से रिलेशन भले ही बोनी कपूर को पसंद नहीं आ रहा हो लेकिन प्यार कहां ये सब देखता है।

अरबाज खान-जॉर्जिया एंड्रियानी

मलाइका और अरबाज के रिश्तें में खटाई की एक वजह जॉ​र्जिया को बताया गया था। कहा जा रहा था कि मलाइका से खटपट होने के बाद अरबाज अपना ज्यादातर समय जॉर्जिया के साथ बिताते थे जो मलाइका को पसंद नहीं था। मलाइका से अलग होने के बाद अब अरबाज भी अपने इस रिश्ते को लेकर सामने आ गए हैं। अक्सर विभिन्न इवेंट्स में दोनों साथ नजर आ जाते हैं। अरबाज की उम्र 51 और जॉर्जिया की 29 साल है।

अर्जुन रामपाल-गैब्रिएला डेमेट्रियड्स

अर्जुन और मेहर ने अपनी 20 साल पुरानी शादी को पिछले दिनों जॉइंट स्टेटमेंट देकर खत्म कर दिया था। बताया जा रहा है इसके पीछे अर्जुन का गैब्रिएला से रिलेशन है। अर्जुन कुछ समय से साउथ अफ्रीकन मॉडल—एक्ट्रेस गैब्रिएला को डेट कर रहे हैं। उम्र के फासले की बात करें तो अर्जुन जहां 46 साल के हैं, वहीं गैब्रिएला 31 साल की हैं।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास

उम्र की सीमाओं को तोड़कर अपने प्यार को शादी तक ले जाने की कड़ी में प्रियंका और निक हाल ही सबके सामने उदाहरण पेश कर चुके हैं। 36 साल की प्रियंका ने 26 साल के निक से दिसम्बर में शादी की है। दोनों का प्यार एक इवेंट के दौरान परवान चढ़ा था। उम्र का अंतर दोनों के लिए मायने नहीं रखता क्योंकि प्यार में सिर्फ भावनाएं देखी जाती हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago