ये हुआ था

बॉलीवुड अभिनेत्री निरूपा रॉय ने फिल्मों में एंट्री के बाद बदला था अपना नाम

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री निरूपा रॉय की आज 4 जनवरी को 92वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका बचपन का नाम कोकिला किशोरचंद्र बुलसरा था। निरूपा की शादी बहुत कम उम्र में करा दी गई थी। उनका विवाह महज़ 15 साल की कम उम्र में कमल रॉय से हो गया था। इसके बाद निरूपा पति के साथ मुंबई आकर बस गई थीं। फिल्मों में कदम करने के बाद उन्होंने अपना कोकिला से नाम बदलकर निरूपा रॉय कर लिया। इस खास मौके पर जानिए अभिनेत्री ​निरूपा के जीवन के बारे में कुछ अनसुनी बातें…

गुजराती फिल्म ‘गणसुंदरी’ से किया था डेब्यू

निरूपा रॉय का जन्म 4 जनवरी, 1931 को गुजरात के वलसाड जिले के कालवाड़ा में हुआ था। निरूपा के पति कमल रॉय मुम्बई में राशनिंग विभाग में काम करते थे। एक बार उनके पति ने एक विज्ञापन देखा, जिसमें लिखा था, ‘कलाकारों की जरूरत है’ बस, यहीं से निरुपा का एक्टिंग सफर शुरू हुआ। गुजराती फिल्म ‘गणसुंदरी’ से उन्होंने डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन सौ फिल्मों में काम किया।

40 से 50 के दशक के बीच निरूपा रॉय ने कई धार्मिक फिल्मों में काम किया। इनमें अक्सर वे देवी के रूप में नजर आती थीं। वे अपने इन किरदारों के कारण इतनी चर्चित हो गई थीं कि लोग उन्हें असल में देवी का रूप मानने लगे थे। इतना ही नहीं लोग उनके घर उनके दर्शन करने और पैर छूने भी पहुंच जाया करते थे।

मां के किरदार को ही दर्शकों ने ज्यादा पसंद किया

निरूपा रॉय ने भक्ति फिल्मों में माता का रूप निभाने के बाद बॉलीवुड में बाद में यूं तो कई​ फिल्मों में विभिन्न किरदार निभाए, लेकिन उनके द्वारा निभाए गए मां के किरदारों को ही दर्शकों ने ज्यादा पसंद किया। निरूपा ने कई फिल्मों में मां का किरदार निभाया और फिल्मी मां की एक नई परिभाषा गढ़ी।

बिग बी की रील मां कहा जाने लगा था निरूपा को

अमिताभ बच्चन की मां के किरदार के रूप में निरूपा रॉय ने कई फिल्में की। उन्हें अमिताभ की रील मां भी कहा जाने लगा था। साल 1999 में आई फिल्म ‘लाल बादशाह’ में यह दोनों आखिरी बार मां-बेटे के किरदार में नजर आए थे। निरूपा रॉय का 73 वर्ष की उम्र में 13 अक्टूबर, 2004 को मुंबई में कार्डियक अरेस्ट से निधन हुआ था।

Read: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र पंजाबी गायक हैं गुरदास मान

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago