गरम मसाला

बॉलीवुड एक्टर विजय राज को पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में किया गिरफ्तार

बॉलीवुड फिल्म ‘रन’ में अपने कौवा बिरयानी वाले दृश्य से लोकप्रिय हुए अभिनेता विजय राज को पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर विजय राज पर फिल्म सेट पर एक महिला कलाकार के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। अभिनेता पर आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया है। विजय राज अपनी टीम के साथ मध्य प्रदेश के बालाघाट में थे, जहां वो अपनी अगली फिल्म ‘शेरनी’ की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात महिला की शिकायत पर रामनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह विजयराज को गिरफ्तार कर लिया।

कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं विजय राज

जानकारी के लिए बता दें कि विजय राज बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। विजयराज का अभिनय कॅरियर वर्ष 1999 में फिल्म ‘भोपाल एक्सप्रेस’ से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन विजय राज को बॉलीवुड में असली पहचान साल 2004 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘रन’ से मिलीं। इस फिल्म में उनका ‘कौवा बिरयानी’ वाला सीन खूब पॉपुलर हुआ था।

Read More: पृथ्वीराज कपूर ने थियेटर को बढ़ावा देने के लिए रखी थीं पृथ्वी थिएटर की नींव

अभिनेता 15 साल पहले भी हो चुके हैं अरेस्ट

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अभिनेता विजय राज को वर्ष 2005 में भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें उस समय दुबई में ड्रग रखने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। बता दें, विजय राज आखिरी बार सितंबर के अंत में ओटीटी पर रिलीज़ हुई वेब सीरीज ‘परिवार’ में नज़र आए थे।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago