गरम मसाला

आमिर खान के लिए पिछले 25 साल से काम कर रहे उनके असिस्टेंट अमोस का ​निधन

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने हाल में दो बड़े स्टार खो दिए थे। हिंदी सिनेमा में एक बार फिर से शोक का माहौल है। दरअसल, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के असिस्टेंट अमोस पॉल का निधन हो गया है। अमोस ने 60 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वह करीब 25 साल से एक्टर आमिर खान के लिए काम कर रहे थे। इसी वजह से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अमोस पॉल के बहुत से लोगों से रिश्ते बने।

हार्ट अटैक से हुई अमोस की मौत

ख़बरों के ​अनुसार, अमोस पॉल की मौत हार्ट अटैक से हुई है। गौरतलब है कि मंगलवार को जब अमोस को हार्ट अटैक आया तो खुद आमिर खान, उनकी पत्नी किरण राव और पूरी टीम उन्हें मुंबई के होली फैमिली अस्पताल लेकर पहुंची। अमोस की निधन की जानकारी फिल्म लगान में आमिर के सह कलाकार रह चुके अभिनेता करीम हाजी ने दी। करीम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह अमोस पॉल अचानक गिर गए थे, जिसके बाद आमिर उनकी पत्नी किरण राव और उनकी टीम उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची थी।

Read More: भारतीय अभिनेता इरफ़ान ख़ान ने दुनिया को कहा अलविदा, पढ़िए उनका पूरा सफ़रनामा

बता दें, अमोस के परिवार में पत्नी और बेटे हैं। आमिर खान के असिस्टेंट अमोस पॉल पिछले ढाई दशक से हर जगह उनके साथ मौजूद रहते थे। करीम हाजी ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया कि अमोस बॉलीवुड के बड़े स्टार आमिर खान के साथ काम करते थे, लेकिन उनका व्यवहार बेहद साधारण था। वह दिल के बेहद अच्छे इंसान थे और मेहनती होने के साथ-साथ एक ज़िंदादिल शख़्स भी थे।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago