हलचल

11 राज्यों की 58 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 41 पर जीत दर्ज की

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही देश के कई राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में नया जोश भर दिया है। भाजपा ने मध्यप्रदेश में अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा हासिल किया, वहीं यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी पकड़ साबित करने में सफल रहे हैं। उधर, गुजरात में भी पार्टी ने अपनी मजबूत पकड़ फिर से साबित की है। कई राज्यों में रिक्त सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा ने 58 सीटों में से 41 पर जीत दर्ज की। इस शानदार प्रदर्शन से पार्टी को राहत की सांस मिली है।

भाजपा मध्यप्रदेश में सरकार बचाने में कामयाब

उपचुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी चिंता मध्यप्रदेश को लेकर थी, जहां उसे सत्ता में बने रहने के लिए 28 सीटों में कम से कम 9 सीटों पर जीत की जरूरत थी। चूंकि इनमें से अधिकांश सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई थीं। ऐसे में नतीजों को ले कर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। भाजपा को एमपी में 20 सीटों पर सफलता हासिल हुई। वहीं, कांग्रेस ने सात और बसपा ने एक सीट हासिल की है।

गुजरात में सभी सीट जीत लोहा मनवाया

गुजरात की आठ सीटों पर हुए उपचुनाव में सभी सीटों पर जीतकर भाजपा ने एक बार फिर राज्य में अपनी लोकप्रियता का लोह मनवाया है। ज्यादातर कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई इन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी अपनी झोली में कर ली।

एमपी, गुजरात, यूपी व कर्नाटक में बड़ी कामयाबी

देश के 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें सबसे अधिक मध्यप्रदेश में 20, गुजरात की सभी आठ और यूपी में छह सीटें जीतीं। इसके अलावा मणिपुर में भाजपा और भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है। कर्नाटक में दोनों सीटों पर पार्टी का कब्जा रहा। इसके अलावा तेलंगाना में पार्टी ने इकलौती सीट पर जीत दर्ज की। उपचुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर  पीएम मोदी ने पार्टी नेतृत्व को बधाई दी और जनता का आभार व्यक्त किया।

Read More: केंद्र सरकार ने 14 राज्यों को जारी किए 6195 करोड़ रुपये, वित्त मंत्री ने दी जानकारी

उपचुनाव में कांग्रेस का फीका रहा प्रदर्शन

उपचुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन फीका रहा है। कांग्रेस ने हरियाणा की बड़ौदा सीट पर जीत दर्ज की। कांग्रेस के इंदु राज नरवल ने भाजपा के प्रत्याशी पहलवान योगेश्वर दत्त को हराया। इसके अलावा कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में सात, छत्तीसगढ़ और झारखंड में एक-एक सीट पर जीत हासिल की। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने एक सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। वहीं, ओडिशा की दोनों सीटें बीजद के खाते में गई हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago