हलचल

बीजेपी को पश्चिम बंगाल में रथ यात्राओं के लिए मिली मंजूरी!

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को एक बड़ी राहत मिली है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने बीजेपी को राज्य में तीन रथ यात्राओं की अनुमति दे दी है। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि इसमें किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन ना हो।

रैलियों के लिए नियम और शर्तों के बारे में बताते हुए जस्टिस चक्रवर्ती की एकल बैंच ने कहा रैलियां जनता के लिए किसी भी असुविधा का कारण नहीं बननी चाहिए और शांतिपूर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, पुलिस 12 घंटे पहले ही वहां पर सतर्क होनी चाहिए।

न्यायमूर्ति चक्रवर्ती ने बीजेपी के वकीलों को अंतिम निर्णय लेने के लिए 15 मिनट दिए थे और राज्य सरकार को फैसले देने से पहले अपना पक्ष पेश करने के लिए 10 मिनट का समय दिया गया था।

सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार ने दूसरी बार बीजेपी को रथ यात्रा के लिए मना कर दिया था। जिसके बाद बीजेपी सोमवार को अदालत चली गई। पिछले हफ्ते पार्टी नेताओं के साथ बैठक आयोजित करने के बावजूद सरकार ने शनिवार को बीजेपी को लिखे एक पत्र में कहा था कि वह कानून और व्यवस्था की चिंताओं के कारण रैली की अनुमति नहीं दे पाएगी।

आपको बता दें कि ममता बनर्जी की सरकार ने यह हवाला देते हुए रथ यात्रा के लिए मना किया था कि इससे सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता है। लेकिन अब कोर्ट ने इसको मंजूरी दे दी है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago