ताजा-खबरें

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा में दिखे कोरोना लक्षण, अस्पताल में भर्ती

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना के लक्षण मिलने की खबरें आ रही हैं और उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। जानिये पूरा मामला-

टीवी पर पार्टी का पक्ष रखते हैं पात्रा

गौरतलब है कि संबित पात्रा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और टीवी डिबेट में उन्हें ज्यादातर पार्टी का पक्ष रखते हुए देखा जा सकता है। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में वह ओडिशा की एक सीट से चुनाव भी लडे थे मगर​ विजय नहीं मिल पाई। पात्रा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ एक सर्जन भी हैं और हिंदू राव अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर पद पर भी काम कर चुके हैं।

निजी अस्पताल में कराया भर्ती

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार संबित पात्रा में कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत अभी सामान्य बताई जा रही है।

Read More: सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित नौवां देश बनने की तरफ भारत, मई में दिखाई दिया कहर

देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी

गौरतलब है कि भारत में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ रहा है और अब तक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 58 हजार 333 हो गई है और हर दिन 6 हजार से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। अब तक देश में कुल 4531 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago