हलचल

भाजपा सांसद व अभिनेता सनी देओल को मिलेगी वाई श्रेणी की सुरक्षा, ये हैं वजह

पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल को ‘वाई श्रेणी’ की सुरक्षा दी गई है। अब उनके साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की एक टीम मौजूद रहेगी। जानकारी के अनुसार, आईबी की रिपोर्ट और सनी देओल की जान को खतरे के आधार पर ये सुरक्षा दी गई है। सांसद को जो वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है, उसमें उनके साथ 11 जवान और दो पीएसओ भी साथ रहेंगे। बता दें कि सनी की सुरक्षा ऐसे वक्त में बढ़ाई गई है, जब पंजाब में तीन नए कृषि कानूनों का भारी विरोध हो रहा है।

किसानों और हमारी सरकार के बीच कोई न आए

किसान आंदोलन के बीच हाल में ही गुरदासपुर सांसद सनी देओल ने अपील की थी कि किसानों और उनकी सरकार के बीच कोई न आए। यह उनका आपसी मामला है। दोनों पक्ष बातचीत से इसका हल निकालेंगे। सांसद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मैं जानता हूं कई लोग इसका फायदा उठाना चाहते हैं और वह मामले में अड़चन डाल रहे हैं। ऐसे लोग किसानों के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे। इसमें उनका खुद का स्वार्थ हो सकता है।’

मैं अपनी पार्टी और किसानों के साथ हूं और हमेशा रहूंगा

भाजपा नेता सनी देओल ने कहा कि वह अपनी पार्टी और किसानों के साथ हैं और हमेशा किसानों के साथ रहेंगे। मोदीजी के नेतृत्व वाली हमारी सरकार ने हमेशा किसानों के भले के बारे में सोचा है। उन्हें यकीन है कि सरकार किसानों से बातचीत करके सही नतीजे पर पहुंचेगी। आपको बता दें कि देश और विदेश में रहने वाले पंजाब के लोग किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद कर भारतीय दूतावासों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

भारत में दुनिया की सबसे बड़ी ई-स्कूटर फैक्ट्री लगाएगी ओला, 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

उल्लेखनीय है कि सनी देओल के पिता और बॉलीवुड कलाकार धर्मेंद्र ने भी ट्वीट कर किसान आंदोलन के जल्द हल की मांग उठाई थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा देखकर बेहद दुखी हूं। सरकार को इस मामले का जल्द समाधान निकालना चाहिए।’

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago