ताजा-खबरें

UP : इस उत्साही विधायक ने चलती क्लास में जाकर 10वीं के बच्चों को दिलवाई भाजपा की सदस्यता !

2019 की प्रचंड जीत के बाद भाजपा इन दिनों पूरे देशभर में सदस्यता अभियान चला रही है जिसमें एक फॉर्म के जरिए लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम जोरों पर है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो घूम रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश की सैयदराजा विधानसभा से भाजपा विधायक सुशील सिंह जी हैं, जिन्होंने सदस्यता अभियान में गोल्ड मेडल पाने वाला काम कर दिखाया है। कोई अगर अमित शाह तक इनके उत्साही काम की सिफारिश लगाना चाहता है तो लगा सकता है शायद इससे अच्छा मौका कोई दूसरा नहीं हो सकता।

जी हां, लोगों को भाजपा से जोड़ने का खुमार विधायक जी के सिर ऐसा चढ़ा कि बीते बुधवार को वह अपनी टीम के साथ नेशनल इंटर कॉलेज पहुंचे और वहां क्लास में पढ़ रहे छात्रों को इकट्ठा कर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवा दी।

भाजपा का दुपट्टा पहने बच्चे

कैसे क्या हुआ ?

बुधवार का दिन था, स्टूडेंट्स क्लास में पढ़ाई कर रहे थे कि अचानक विधायक सुशील सिंह जी पूरे लाव-लश्कर के साथ क्लासरूम में पहुंचे और सभी स्टूडेंट्स को पास के एक खाली कमरे में इकट्ठा किया। इसके बाद छोटी सी इंट्रोडक्टरी स्पीच के बाद वहीं बच्चों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई गई।

सभी स्टूडेंट्स को फिर भाजपा का दुपट्टा पहनाया गया और बच्चों को पार्टी का संकल्प बुलवाया गया। यह सब एक चलती क्लास में हुआ! यही नहीं इसके बाद विधायक जी ने घंटे भर तक छात्रों को राजनीति पर लेक्चर भी दिया। सभी बच्चे 10वीं और 12वीं क्लास के थे।

हालांकि मामले की सूचना जब जिला प्रशासन के पास पहुंची तो वो हरकत में आया है और अब जांच की बात कही जा रही है। लेकिन यहां यह भी जानना जरूरी है कि विधायक सुशील सिंह यूपी के माफिया डॉन बृजेश सिंह के भतीजे है।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago