हलचल

वर्ष 2019-20 में भाजपा को मिला सर्वाधिक चंदा, कांग्रेस से पांच गुणा ज्यादा

केंद्र की सत्ता पर आसीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान देश के सभी राजनीतिक दलों से ज्यादा चंदा मिला। भाजपा को व्यक्तिगत दान, चुनावी न्यास और उद्योग समूहों से कुल 785 करोड़ रुपये का डोनेशन मिला था। यह देश की मुख्य विपक्ष पार्टी कांग्रेस को इसी अवधि में मिले चंदे का करीब पांच गुना है। जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के चंदे में सबसे अधिक योगदान चुनावी न्यास यानि इलेक्टोरल ट्रस्ट, उद्योगों और पार्टी के अपने नेताओं ने दिया।

भाजपा के अपने नेताओं ने भी पार्टी को खूब दिया डोनेशन

भाजपा को सर्वाधिक चंदा देने वाले नेताओं में पीयूष गोयल, पेमा खांडू, किरण खेर और रमन सिंह रहे। इसके अलावा कल्याण ज्वैलर्स, रेयर एंटरप्राइजेज, लोढा डेवलपर्स, अंबुजा सीमेंट, आईटीसी और मोतीलाल ओसवाल जैसे प्रमुख उद्योग समूहों ने भी राष्ट्रीय सत्ताधारी पार्टी को चंदा दिया। न्यू डेमोक्रेटिक इलेक्टोरल ट्रस्ट, प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट, जलकल्याण इलेक्टोरल ट्रस्ट, ट्रिम्फ इलेक्टोरल ने भी भाजपा को डोनेशन दिया।

कांग्रेस को कुल 139 करोड़ रुपये का चंदा मिला

दूसरी तरफ, इस संबंध में कांग्रेस पार्टी की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक उसे गत वित्त वर्ष में कुल 139 करोड़ रुपये का चंदा मिला, जो भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले करीब पांच गुणा कम है। इसके अलावा अन्य राजनीतिक दलों की बात करें तो पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को आठ करोड़ रुपये का चंदा मिला। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- मार्क्सवादी (माकपा) को 19.7 करोड़ रुपये का डोनेशन मिला। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) को 1.3 करोड़ रुपये मिले हैं। आपको बता दें कि इस रिपोर्ट में 20 हजार से अधिक राशि देने वालों की ही जानकारी है। कोरोना महामारी की वजह से निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2019-20 के लिए वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट जमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 जून कर दी है।

Read: जितिन प्रसाद यूपी चुनाव से पहले भाजपा में शामिल, कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago