हलचल

भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी से मेनका और वरुण गांधी को किया बाहर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें सबसे चौकाने वाली बात ये है कि पीलीभीत से पार्टी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) और उनकी मां व सीनियर लीडर मेनका गांधी (Maneka Gandhi) को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है। आपको बता दें कि वरुण गांधी सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ बोलते रहे हैं। उन्होंने हाल-फ़िलहाल लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में भी सरकार के ख़िलाफ बयान दिया है। वरुण ने आज भी लखीमपुर कांड का नया वीडियो सामने आने के बाद ट्वीट किया था। उन्होंने टविटर पर लिखा था, ‘वीडियो बिल्कुल साफ है, विरोध करने वालों की हत्या कर उन्हें खामोश नहीं किया जा सकता है। बेगुनाह किसानों का खून बहाने वालों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। इससे पहले कि किसानों के मन में सरकार के प्रति अहंकार और क्रूरता का संदेश जाए न्याय होना चाहिए।’

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने की कार्यसमिति की घोषणा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा की। BJP की इस नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सहित 80 नेताओं को सदस्य मनोनित किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) भी होंगे, जिनमें मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता, पूर्व उप-मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और संगठक शामिल हैं।

नई कार्यसमिति में सिंधिया समेत कई फ्रेश चेहरे शामिल किए

आपको जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करती है। साथ ही यह संगठन के कामकाज की रूपरेखा तय करती है। वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से पार्टी की लंबे समय से राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक नहीं बुलाई गई है। कार्यसमिति के मनोनीत सदस्यों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई केंद्रीय मंत्री, सांसद व वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय कार्यसमिति में डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद जैसे पूर्व मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसमें कई नये चेहरों को जगह दी है।

Read Also: दो धड़ों में बंटी एलजेपी, चुनाव आयोग ने अलग-अलग पार्टी के तौर पर दी मंजूरी

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago