गरम मसाला

हीरोइन न​हीं कुछ और बनना चाहती थी पद्मिनी कोल्हापुरी, श्रध्दा कपूर से है खास कनेक्शन

‘ये गलियां ये चौबारा यहां आना ना दोबारा…’जब भी ये गाना सुनाई देता है हमारी जहन में गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरे का चेहरा सामने आ जाता है। 1 नवंबर को पद्मिनी अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर आइए एक नजर डालें उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों पर।

पद्मिनी कोल्हापुरी का जन्म 1 नवंबर,1965 को महाराष्ट्र के कोंकणी परिवार में हुआ था। उनके पिता पंढरीनाथ कोल्हापुरे शास्त्रीय गायक थे जबकि उनकी मां अनुपमा कोल्हापुरी एयरलाइंस में काम करती थी। आपको जानकर हैरानी होगी मगर पद्मिनी कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी। दरअसल पद्मिनी के घर में संगीत का माहौल होने के कारण उनका रुझान भी संगीत की ओर हो गया। वे बचपन में अपने पिता से संगीत के गुर सीखने लगी।

प्लेबैक सिंगिग की शुरुआत

साल 1973 में आई फिल्म ‘यादों की बारात’ से पद्मिनी कोल्हापुरी ने पार्श्वगायन की दुनिया में डेब्यू किया। पद्मिनी ने फिल्म के गाने यादों की बारात निकली है आज दिल के द्वारे में अपनी आवाज दी। फिल्म के इस गीत को श्रोताओं ने खूब पसंद किया गया। इसके बाद पद्मिनी ने किताब,दुश्मन दोस्त जैसी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

बॉलीवुड में डेब्यू

पद्मिनी कोल्हापुरे ने 1972 में आई फिल्म एक खिलाड़ी बावन पत्ते से बतौर बाल कलाकार अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। बतौर अभिनेत्री पद्मिनी ने साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘जमाने को दिखाना है’ से की। नासिर हुसैन की इस फिल्म में पद्मिनी के अपोजिट ऋषि कपूर थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई। इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ पद्मिनी के सिने कॅरियर की टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म के बाद साल 1982 में रिलीज हुई ‘प्रेम रोग’ पद्मिनी कोल्हापुरी की बेहतरीन फिल्म माना जाता है। इस फिल्म का निर्देशन राजकपूर ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

बेहतरीन फिल्में

सत्यम शिवम सुंदरम, प्रेमरोग, सौतन, विधाता, प्यार झुकता नहीं, ऐसा प्यार कहां, जैसी फिल्मों में काम किया। पद्मिनी को फिल्म इंडस्ट्री में उनकी बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। फिल्मों में वे अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करती रही हैं।

शादी

साल 1986 में आई फिल्म ‘ऐसा प्यार कहां’ की शूटिंग के दौरान पदमिनी का झुकाव निर्माता टुटु शर्मा की ओर हो गया। कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि पदमिनी की बहन शिवांगी बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर की पत्नी है। पद्मिनी बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रध्दा कपूर की मौसी है। फिलहाल पद्मिनी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं हैं।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago