ये हुआ था

फिरोज गांधी एक ऐसे नेता जिन्होंने नेहरू की नीति का भी किया जमकर विरोध

देश के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य रहे फिरोज गांधी की आज 106वीं जयंती है। फिरोज गांधी भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन देश की राजनीति में उनके अविस्मरणीय योगदान के कारण उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। उनकी जयंती के मौके पर आइए एक नज़र डालें उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों पर। फिरोज गांधी का जन्म 12 सिंतबर 1912 को मुंबई के एक पारसी परिवार में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा इलाहाबाद में हुई।

उस दौर में देश अपनी आजादी की लड़ाई लड़ रहा था और इलाहाबाद स्वतंत्रता संग्राम की गतिविधियों का क्रेंद था। फिरोज भी स्वतंत्रता संग्राम की हवा से अछूते नहीं रहे। देश को आजाद कराने की लड़ाई में फिरोज पहली बार साल 1928 में साइमन कमीशन के बहिष्कार आंदोलन में शामिल हुए। जिसमें उन्होंने जेल की सजा भी काटी। साल 1935 में फिरोज ने आगे की पढाई के लिए लंदन के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स का रुख किया। यहां फिरोज ने अंतर्राष्ट्रीय कानून में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

इस तरह हुई इंदिरा और फिरोज की मुलाकात

इलाहाबाद में पढ़ाई के दौरान ही फिरोज का गांधी परिवार में आना जाना रहता था। इंदिरा भी उन्हें इसी समय से जानती थी। जब फिरोज लंदन चले गए तो दोनों की मुलाकातों का सिलसिला ब्रिटेन में शुरू हो गया। साल 1936 में मां कमला नेहरू की मौत ने इंदिरा को तगड़ा झटका दिया। तब फिरोज ही थे जिन्होंने इंदिरा को सहारा दिया। कहा जाता है कि इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। 26 मार्च 1942 को इलाहाबाद में दोनों ने शादी कर ली।

ऐसा रहा फिरोज का राजनीति करियर

भारत छोड़ो आन्दोलन में फिरोज गांधी कुछ दिनों तक भूमिगत रहने के बावजूद अगस्त 1942 में गिरफ्तार कर लिए गए। रिहा होने के बाद साल 1946 में उन्होंने लखनऊ में नेशनल हेराल्ड के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला। साल 1952 में देश के पहले आम चुनाव में वे लोकसभा के सदस्य चुने गए। फिरोज के कुछ साल इंदिरा गांधी और नेहरूजी के साथ प्रधानमंत्री निवास में बीता।

साल 1956 में फिरोज प्रधानमंत्री निवास छोड़ सांसद के साधारण भवन में अकेले रहने लगे। साल 1957 में फिरोज एक बार फिर लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। राजनीति में उनकी पहचान एक ऐसे कद्दावर नेता के रुप में होती है जिन्होंने गांधी परिवार से अपने संबधों की परवाह किए बगैर सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया।

परिवार होने के बावजूद अकेले रहते थे फिरोज गांधी

फिरोज की निजी जिंदगी भी काफी विवादों में रही। फिरोज और इंदिरा के बीच का रिश्ता भी मतभेदों से भरा था। उनकी जिंदगी में वो मोड़ भी आया जब वे अपना परिवार छोड़ अकेले रहने लगे। उनकी जिंदगी के आखिरी कुछ साल अकेले ही बीते। पत्नी इंदिरा गांधी और दो बेटे राजीव और संजय उन्हें छोड़ प्रधानमंत्री निवास में ही रहते थे। वो 8 सितंबर 1960 का ही दिन था, जब फिरोज गांधी का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था।

 

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago