टीवी

आम सा ये शख्स बन गया इतना खास, लगातार मिल रहे हैं फिल्मों के ऑफर

‘बिग बॉस 12’ के कुछ कंटेस्टेंट जहां कॉमनर्स बनकर इस शो में आए थे, वहीं अब वो सभी जाने—माने सैलिब्रिटीज़ बन चुके हैं। दीपक ठाकुर भी उन्हीं में से एक हैं, जिनके हाथ ट्रॉफी भले ही ना लगी हो, मगर वो 105 दिनों में लोगों के दिलों पर कब्जा जरूर जमा चुके हैं। इसका सबूत तब देखने को मिला जब बहुत सी फैन फॉलोइंग बना चुके दीपक ठाकुर फिनाले के बाद अपनी आम जिंदगी में वापस लौटे।

वहीं अब सुनने में आ रहा है कि ये शो खत्म होने के 4 दिन बाद ही दीपक की झोली में लगातार नए ऑफर्स आ रहे हैं। खबरों की मानें तो दीपक ठाकुर को ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 10’ ऑफर हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें तीन बड़ी फिल्मों के ऑफर्स भी मिले हैं। दीपक को ‘बिग बॉस’ के ही कंटेस्टेंट रहे करणवीर बोहरा ने अपने प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म में गाने का ऑफर दिया है।

जानकारी के अनुसार इस फिल्म का नाम ‘हमें तुमसे प्यार इतना’ होगा और फिल्म के हीरो खुद करणवीर बोहरा होने वाले हैं। वहीं श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी ने भी दीपक को फिल्म में काम करने का ऑफर दिया है। इसके अलावा धवन प्रोडक्शन हाउस से भी दीपक को ऑफर मिला है। ऐसे में इतना तो साफ हो गया है कि ‘बिग बॉस’ के सभी 13 कंटेस्टेंट में से दीपक ठाकुर सबसे ज्यादा फायदे में चल रहे हैं।

वहीं उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग भी बन चुकी है। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जब दीपक अपने गांव पहुंचे तो लोग उनकी एक झलक पाने के लिए काफी बेताब नज़र आए। वह गांव में अपने सभी दोस्तों से मिले और उन्हें गाना गाकर सुनाया। बता दें, दीपक ठाकुर 20 लाख रुपए लेकर फिनाले की रेस से बाहर हो गए थे। वहीं एक्ट्रेस दीपका कक्कड़ इस सीज़न की विनर रहीं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago