भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में इस भाषा को जल्द मिल सकती है जगह

देश के संविधान की 8वीं अनुसूची में जल्द ही एक और भाषा को जगह मिल सकती है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए खुशी की बात यह है कि भोजपुरी भाषा को अब संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी को अनुसूची में जगह मिल जाएगी। इस आशय का संकेत बुधवार को केन्द्र सरकार ने लोकसभा में दिया। सरकार की ओर से कहा गया कि भोजपुरी के अतिरिक्त राजस्थानी और भोटी भाषा को भी 8वीं अनुसूची में शामिल करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

सरकार के पास 38 भाषाओं के प्रस्ताव विचाराधीन

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान भाजपा सांसद जगदंबिका पाल के सवाल पर जवाब देते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि सरकार के पास फिलहाल 38 भाषाओं के प्रस्ताव विचाराधीन हैं। इनमें भोजपुरी, राजस्थानी और भोटी बेहद महत्वपूर्ण भाषा हैं। सरकार इन प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार कर रही है और इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले जगदंबिका पाल ने कहा था कि इन भाषाओं को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग दशकों से हो रही है।

Read More: पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा सदस्य की ली शपथ

गौरतलब है कि भोजपुरी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने के संदर्भ में लोकसभा में 20 से अधिक निजी विधेयक पेश किए जा चुके हैं। शून्य काल के दौरान सैकड़ों बार इस आशय की मांग की जा चुकी है। इसके साथ ही राजस्थानी और भोटी भाषा के लिए भी लंबे समय से मांग की जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि भोजपुरी भाषा का इस्तेमाल बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में प्रमुखता से होता है।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago