टीवी

भारती सिंह ने खुलेआम अपने पति को दे डाली धमकी, ये है पूरा मामला

कॉमेडियन भारती सिंह ने साल 2017 में राइटर हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी की थीं। हर्ष उम्र में भारती से छोटे हैं लेकिन इसके बावजूद भी दोनों के रिश्ता बेहद खास है। वहीं अक्सर दोनों एक—दूसरे के साथ अपने मज़ाकिया अंदाज़ में भी नज़र आते हैं। हाल ही में हर्ष ने कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ अपना एक विडियो पोस्ट किया, जिस पर भारती ने अपने ही अंदाज़ में जवाब दिया।

दरअसल, हर्ष, कृष्णा से कहते हैं कि वह जो भी कहना चाहते हैं वह कह दें। इस पर कृष्णा अपनी बॉडी दिखाते हुए कहते हैं, ‘भारती ने मुझे प्रोग्राम में थुलथुला रे थुलथुला कहा था। यह उसी का नतीजा है कि मैं रोज जिम में वर्कआउट कर रहा हूं और बॉडी बना रहा हूं। अब जब हम फिर से शो करेंगे तो देखते हैं कि वह कैसे मुझे थुलथुला कहती है।’

यह सुन कर हर्ष हंसने लगते हैं और वह अपनी पत्नी भारती के लिए कहते हैं ‘सुना थुलथुली’। इस पर कृष्णा भी चिढ़ाते हुए कहते हैं ‘थुलथुली कहीं की।’ इस विडियो को भारती ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया और इसके साथ ही उन्होने कृष्णा को टैग करते हुए लिखा कि हाहाहा देखना फिर तुम्हें खिला-खिलाकर मोटा और थुलथुला कर दूंगी।

इसके बाद उन्होंने मजाकिया लहजे में अपनी नाराजगी जाहिर की और पति को धमकी देते हुए कहा, ‘@haarshlimbachiyaa30 और तुम ज्यादा बोलो मत समझे। तू घर आ हर्ष तुझे तो मैं देखती हूं।’ इनकी इस प्यारी सी लड़ाई का फैन्स भी मजे लेते दिखे। उन्होंने भारती और हर्ष को क्यूट कपल कहा। इन दोनों का यही अंदाज़ फैंस को बेहद पसंद आता है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago