बॉलीवुड

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर ने चुराया दीपिका का लुक, आप ही बताइए कौन है बेहतर?

पूरी दुनिया में अपने पॉप म्यूजिक के लिए मशहूर इंटरनेशनल सिंगर बियोंसे एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि चाहे कोई कॉन्सर्ट हो या फिर कोई पॉपुलर इवेंट या गाला, वो हर जगह अपनी ग्लैमरस अपीयरेंस के लिए जानी जाती है। वो उन कलाकारों में से हैं जो सिर्फ अपनी एक मौजूदगी से ही सबकी नज़रों से अपनी जगह बना लेती हैं।

हाल ही में उन्होंने साउथ अफ्रीका में आयोजित ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में शिरकत की। इस दौरान जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो था उनका ड्रेसअप। फंक्शन में उन्होंने फूशिया पिंक रफल ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने सिल्वर हील्स और लम्बे सिल्वर लूप ईयररिंग पहने थे। खास बात यह है कि बिलकुल ऐसा ही लुक बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अपना चुकीं हैं।

दरअसल दीपिका ने भी कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट के दौरान यही ड्रेस पहनी थी। लेकिन दोनों के लुुक में कुछ अंतर भी है। जहां दीपिका ने अपने बाल बांध रखे थे, वहीं बियोंसे ने इसके साथ अपने कर्ली हेयर्स को पूरी तरह से फ्लान्ट किया। वहीं दूसरी ओर इनके फुटवियर्स में भी फर्क है। दीपिका ने अपने लुक के साथ पिंक हील्स का ही चुनाव किया था।

लेकिन उनकी ड्रेस पूरी तरह से एक जैसी है। ऐसे में अब हर जगह यही चर्चा हो रही है कि बियोंसे ने दीपिका के लुक को कॉपी किया है। साथ ही ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं कि दोनों में से कौन इस लुक में ज्यादा बेहतर लग रहा है। अब हमें तो दोनों ही काफी खूबसूरत लग रहीं हैं, लेकिन फिर भी आप चाहें तो कमेंट में हमें अपनी राय दे सकते है। कि आपको कौन ज्यादा पसंद आया?

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago