लाइफस्टाइल

दुनिया के सबसे ज्यादा बुक होने वाले टूरिस्ट स्पॉट, कोलोसियम है टॉप पर

विदेश घूमने के शौकीन लोगों के लिए यह जानना जरूरी होता है कि कौन सी जगह लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है। वैसे तो हर देश में घूमने की तमाम जगहें होती हैं, लेकिन हाल ही में टूर प्लानर ट्रिप अडवाइजर ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें साल 2018 के सबसे ज्यादा बुक होने वाले स्पॉट्स के बारे में बताया गया है।

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी

लिस्ट में भारत के नहीं मिली जगह

रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 10 की इस सूची में रोम का कोलोसियम पहले नंबर पर रहा। इसके बाद वैटिकन सिटी का म्यूजियम और तीसरे नंबर पर न्यू यॉर्क की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी। इन तीनों जगहों पर रेकॉर्ड विदेशी पर्यटकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी। हालांकि इस सूची में भारत का कोई भी टूरिस्ट प्लेस जगह नहीं बना पाया। यहां तक कि दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल भी इस सूची में शामिल नहीं हो पाया।

सैग्राडा फैमिलिया

2018 में सबसे ज्यादा बुक किए गए टूरिस्ट स्पेस

ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सूची दुनियाभर के 1 लाख 40 हजार साइट्स पर बुक किए गए टूरिस्ट प्लेस के विश्लेषण के बाद बनाई गई है। ट्रिप अडवाइजर ने 2018 के लिए अपनी सबसे अधिक बुक किए टूरिस्ट स्पेस को रैंक दिया और बताया कि पहली रैंक वाला कोलोसियम, एक पूर्व ग्लैडिएटर क्षेत्र है जो कि लगभग 2,000 साल पुराना है और यहां एक बार में 50,000 से अधिक टूरिस्ट आ सकते हैं।

पैलेस ऑफ वर्सेल्स

लोगों के बीच बेहतरीन देखने की चाह

वहीं वेटिकन संग्रहालयों में सैकड़ों साल से पादरियों द्वारा एकत्रित कला का एक विशाल संग्रह है, जिसमें रोमन मूर्तिकला और पुनर्जागरण कला के महत्वपूर्ण उदाहरण शामिल हैं। गैलरी स्पेस द्वारा चुना गया यह दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा कला संग्रहालय है। स्वतंत्रता और लोकतंत्र के सार्वभौमिक प्रतीक के रूप में मान्यता प्राप्त स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी 1886 से न्यू यॉर्क के बंदरगाह पर मौजूद है। ट्रिप अडवाइजर के प्रवक्ता हेले कोलमैन के मुताबिक इस साल टूरिस्टों की गहमागहमी काफी रही और अब भी बुकिंग बढ़ती जा रही है। लोग दुनिया के बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस देखने में काफी रुचि दिखा रहे हैं।

दुनिया में सबसे अधिक बुक किए गए टूरिस्ट प्लेस

1. कोलोसियम, रोम
2. वैटिकन म्यूजियम
3. स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, न्यू यॉर्क
4. लौवरे म्यूजियम, पैरिस
5. आइफिल टावर, पैरिस
6. सैग्राडा फैमिलिया, बार्सिलोना
7. गोल्डन गेट ब्रिज, सैन फैंसिस्को
8. स्टोनहेंज, एमेसबरी, यूके
9. पैलेस ऑफ वर्सेल्स, फ्रांस
10. कैनाल ग्रांड, वेनिस

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago