हलचल

बंगाल: केंद्र के नोटिस का जवाब देते हुए अलपन बोले, जो सीएम ममता ने कहा मैंने वो किया

केंद्र और ममता सरकार के बीच जारी टकराव के बीच राज्य के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने भारत सरकार को उसके नोटिस का जवाब भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बंदोपाध्याय ने अपने जवाब में कहा है कि उन्होंने वही किया जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें निर्देश दिया। उन्होंने आगे जवाब देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के साथ निर्धारित बैठक वाले दिन वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ थे और उत्तर-दक्षिण 24 परगना में हवाई सर्वेक्षण कर रहे थे। बंदोपाध्याय ने अपने जवाब में कहा कि वे इस दौरान सीएम के निर्देश पर यास तूफान प्रभावित क्षेत्र दीघा भी गए थे।

पीएम मोदी की बैठक में नहीं पहुंचे थे अलपन बंदोपाध्याय

आपको जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने चक्रवाती तूफान यास से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद बंगाल में एक बैठक बुलाई थीं। इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को भी शामिल होने को कहा गया था, लेकिन वे बैठक में नहीं पहुंचे। इसके बाद केंद्र ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए तीन दिन के भीतर उनसे बैठक में शामिल ना होने का कारण मांगा था। इतना ही नहीं इसके बाद केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने बंदोपाध्याय को दिल्ली बुलाया, लेकिन ममता बनर्जी ने उन्हें दिल्ली भी नहीं भेजा और चीफ सेक्रेटरी पद से इस्तीफा दिलाकर अपना मुख्य सलाहकार बना लिया।

केंद्र ने आपदा एक्ट की धारा 51(b) के तहत भेजा था नोटिस

केंद्र सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण के चेयरमैन भी हैं और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय की ये हरकत कानूनी तौर पर दिए गए दिशा-निर्देशों के खिलाफ थी। इसलिए आईएएस अलपन बंदोपाध्याय को आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 51(b) के तहत नोटिस भेजा गया और तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया।

बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने चला था बड़ा दांव

केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय के दिल्ली तबादले और उन्हें सोमवार को दिल्ली पहुंचने के आदेश की अवज्ञा करने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दांव चला था। सीएम ममता बनर्जी ने बंदोपाध्याय के रिटायर होने के बाद तत्काल बाद ही उन्हें अपना सलाहकार नियुक्त कर लिया।जानकारी के अनुसार, अब वे अगले तीन साल तक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार रहेंगे।

ममता बनर्जी ने बंदोपाध्याय को रिलीव कर मुख्य सलाहकार नियुक्त किया, द्विवेदी बने मुख्य सचिव

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago