लाइफस्टाइल

बढ़ता जा रहा है बैली फैट तो हो जाएं सचेत, एक्सरसाइज है बेहद जरूरी

यदि आपका ​सीटिंग वाला जॉब है या फिर एक्सरसाइज आपके रूटीन में शामिल नहीं है तो आपने गौर किया गया होगा कि आपकी टमी धीरे—धीरे बढ़ रही है। बढ़ी हुई टमी ना सिर्फ आपके लुक को खराब करती है बल्कि कई बीमारियों को आमंत्रित भी करती है। कांच के सामने खड़े होने पर यदि आपको शर्म महसूस हो तो समझ जाए कि आपको अभी से ही सचेत होने की जरूरत है। बैली फैट को कम करने में एक्सरसाइज का बहुत अहम रोल है। डाइट और हैल्थ ड्रिंक्स सिर्फ सपोर्टिव रोल निभा सकते हैं। सबसे ज्यादा जरूरी है फैट बर्न करना और यह सिर्फ एक्सरसाइज से पॉसिबल है।

आइए आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं जो आपके बैली फैट को कम कर सकती हैं…

फ्लटर किक्स


फ्लटर किक्‍स एब्स की कारगर और यूनीक एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए फर्श पर पीठ के बल लेट जाएं। आपका सिर, गर्दन और पैर सब एक सीध में रहें। इसके अपनी दोनों हथेलियों को हिप्‍स के नीचे ले जाएं, ध्‍यान रखें कि हथेलियां जमीन की ओर ही रहें। अब अपने दोनों पैरों को 3 से 4 इंच ऊपर उठाएं, फिर बारी-बारी से ऊपर-नीचे करें। ध्यान रखें की पैरों को हवा में ऊपर-नीचे करना है जमीन पर नहीं लाना है।

क्लासिक क्रंच


क्रंच को यदि सही तरीके से किया जाए तो यह एब्स बनाने की सबसे असरदार एक्सरसाइज है। और उस पर भी कमाल है क्लासिक क्रंच। क्लासिक क्रंच करने के लिए चटाई पर पीठ के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को सिर के नीचे रखें। अब बॉडी के ऊपरी और निचले हिस्से को एक साथ ऊपर उठाएं और कुछ देर रुकने के बाद वापस नीचे ले आएं। इसे 10 से 12 बार 3 सेट्स में करें।

रिवर्स क्रंच


रिवर्स क्रंच करने से लोअर एब्स को शेप मिलती है। इसे करने के लिए पीठ के बल चटाई पर लेटें और दोनों हाथों को जमीन पर रखें। अब दोनों घुटनों को मोड़कर ऊपर उठाएं और कोशिश करें कि पैरों के साथ शरीर का निचला भाग भी ऊपर उठे। इस एकस्रसाइज को 6 मिनट में 2 से 3 सेट्स नियमित तौर पर करें।

ट्रंक रोटेशन


ट्रंक रोटेशन को आप बॉल या डंबल की मदद से कर सकते हैं। ट्रंक रोटेशन करने के लिए दरी या चटाई पर घुटने मोड़ कर बैठ जाएं और हाथों में डंबल या बॉल सुविधानुसार ले लें और शरीर के दोनों ओर वजन को धीरे-धीरे घुमाएं। इसे 10 से 15 बार 3 सेट्स में रोजाना करें।

ऑब्लीक्स

ऑब्लीक्स करने के लिए पैरों को फैलाकर पीठ के बल लेट जाएं और फिर हाथों को सिर के पीछे गले को सहारा देते हुए रख लें। अब एब्स को छूने के लिए अपने कंधों को जमीन से ऊपर उठाएं। इसके बाद अपने बाएं कंधे को अपने बाएं घुटने के पास ले जाने का प्रयास करें। इसे दूसरी तरफ से भी दोहराएं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago