बॉलीवुड

‘डांस इंडिया डांस’ की जज बनकर हर एपिसोड के इतने करोड़ ले रही हैं बेबो

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों फिल्मों के अलावा टीवी पर रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ के 7वें सीजन में बतौर जज के रूप में नज़र आ रही हैं। इस शो की जज बन कर करीना काफी सुर्खियों में हैं। इस शो से करीना का टीवी पर डेब्यू हो चुका है। लेकिन यहां बात उनके डेब्यू की नहीं उनकी फीस की है। खबरों के अनुसार इस शो के लिए बेबो जितनी फीस ले रही हैं उस हिसाब से वे इंडियन टेलीविजन की सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीना को डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ के हर एपिसोड के लिए तीन करोड़ रुपये मिल रहे हैं। इतनी फीस को लेकर इस शो से पहले करीना ने कहा था कि वो जो कुछ भी डिजर्व करती हैं वो उन्हें मिल रहा है।

सबसे अधिक मेहनताना पाने वाली एक्ट्रेस की बात पर करीना ने कहा कि, ‘हमें टीवी के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती है। इसलिए फीस तो अच्छी मिलेगी ही। जब मेल जज को अच्छा मेहनताना मिलता सकता है तो फीमेल जज को क्यों नहीं? ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि कोई मेन स्ट्रीम एक्ट्रेस अपने कॅरियर के पीक प्वॉइंट पर आकर किसी शो की जज बनी है। तो जाहिर है कि मुझे उतना मिलना चाहिए जितने की मैं हकदार हूं, क्योंकि मैं अपने दिन के 8 घंटे दे रही हूं।’

करीना पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच काफी संतुलन बनाकर चलती आगे बढ़ना जानती हैं। इस पर वह कहती हैं कि ‘मैं एक कामकाजी मां हूं लेकिन मुझे अपने बेटे के साथ भी वक्त बिताना है। मैं उसके डिनर करने से पहले घर पहुंचना चाहती हूं। इसके बाद मैं पूरा समय उसके साथ बिताती हूं।’

बता दें कि करीना ने हाल ही में इरफान खान के साथ अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग खत्म की है। फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई थी। इसके अलावा करीना के पास फिल्म ‘गुड न्यूज’, ‘तख्त’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ भी है।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago