उछल कूद

क्या आप भी हैं प्रोफेशनल क्रिकेटर तो मत करना ये हरकत, वर्ना गली में भी नहीं खेल पाओगे

क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने की हसरत रखने वाले बच्चों और उदीयमान क्रिकेटरों के लिए एक बहुत ही जरूरी सूचना है। बीसीसीआई फर्जी तरीके से अपनी जन्म तिथी चेंज कराने वाले खिलाड़ियों पर अगले साल से बड़ी कार्रवाई करने पर विचार करने जा रही है। इस कार्रवाई के तहत यदि किसी खिलाड़ी के जन्म प्रमाण पत्र में फर्जी जानकारी पाई जाती है तो उसे बीसीसीआई से संबंधित किसी भी खेल संघ या बोर्ड से दो साल तक क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं मिल पाएगी और उसका देश या अपने राज्य के लिए क्रिकेट खेलने का सपना वहीं का वहीं चूर हो सकता है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड जल्द ही अपने इस फैसले को लेकर एक सर्कुलर जारी कर सकता है। अमूमन देखा जाता है कि अपने बच्चे को प्रोफेशनल क्रिकेटर बनाने के चक्कर में कई लोग उसके जन्म प्रमाण पत्र में तारीख को कम करवा देते हैं जिससे कि उसे ज्यादा से ज्यादा टूर्नामेंट खेलने का मौका मिल जाए। लेकिन अब बीसीसीआई ने नियमों को सख्त करने का फैसला कर लिया है।

कैसे लगता है इस बात का पता

खिलाड़ी की सही उम्र पता करने के लिए बोर्ड उसका मेडिकल टेस्ट करवाती है। जिसमें खिलाड़ी के ब्लड सैंपल से पता लग जाता है कि उसकी उम्र कितनी हो सकती है। ये टेस्ट घरेलू टूर्नामेंट जैसे कि अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 में आवश्यक रूप से देना होता है। कई राज्यों में तो इस टेस्ट में फेल होने पर आजीवन क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगाने जैसा भी प्रावधान है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago