उछल कूद

कोरोना से निपटने के बाद कई देशों के क्रिकेट बोर्ड की मदद करेगा बीसीसीआई

कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में खेल गतिविधियां ठप्प हो गई है। इसके कारण भारतीय ​क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। हालांकि, इस महामारी के बीच दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई ने फैसला किया है कि कोरोना वायरस से निपटने के बाद वह कई अन्य देशों के क्रिकेट बोर्ड की भी मदद करेगा। जानकारी के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम कोरोना से हालात ठीक होने के बाद छोटे देशों के साथ ज्यादा मैच खेलेंगी, जिससे उन्हें फायदा होगा।

द्विपक्षीय सीरीज के जरिए मदद की जाएगी

बीसीसीआई ने योजना बनाई है कि द्विपक्षीय सीरीज से खुद के राजस्व के साथ-साथ कई कमजोर क्रिकेट बोर्डों को भी फायदा पहुंचाने की कोशिश मैचों से होने वाली कमाई के जरिए की जाए। अगले एक साल के दौरान भारतीय टीम को श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने मीडिया से कहा है कि जितनी जल्दी हो सके भारत उन सभी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करेगा, जो आगे आने वाली हैं।

बीसीसीआई के इस अधिकारी ने कहा है, ‘क्या आईसीसी गंभीर है जब उसे अक्टूबर में विश्व कप के लिए आठ स्थानों के उपलब्ध होने की उम्मीद है? क्या सभी सरकारें एक सोलह-देशों के विश्व कप आयोजन में आउटबाउंड यात्रा की अनुमति देंगी? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दिसंबर माह में टीम इंडिया के दौरे के लिए एक ही स्थान पर कई टेस्ट मैच आयोजित कराने के बारे में सोच रहा है। वे एक विश्व कप के लिए 8 स्थानों की व्यवस्था कैसे करेंगे?’

Read More: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को 47वें जन्मदिन पर मां से मिला ये गिफ्ट

उन्होंने कहा, ‘जबकि हम जानते हैं कि भारत संभवत: बहुत कम समय में हर दूसरे देश का दौरा कर सकता है। मौजूदा घरेलू कैलेंडर में मैच जोड़ना और मौजूदा नुकसान को कवर करके अन्य सदस्य बोर्डों की मदद करना संभव है। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि भारत में आयोजित होने वाली सीरीज में अतिरिक्त मैच आयोजित किए जा सकते हैं, जिससे प्राप्त होने वाली इनकम का एक हिस्सा मेहमान टीम को दिया जा सकता है।’

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago