क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं दिखेगा ये स्टार

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन वनडे मैचों की सीरीज और उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से पहले टीम में थोड़ बदलाव किया है। बोर्ड ने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दोनों सीरीज से बाहर कर उन्हें लंबा आराम देने का मन बनाया है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही संपन्न हुई टेस्ट सीरीज में बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर अपना काफी कहर बरपाया और पूरी सीरीज में सर्वाधिक 21 विकेट लिए।

बुमराह की जगह अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने जा रही वनडे सीरीज में हैदराबादी पेसर मोहम्मद सिराज लेंगे वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उनका स्थान सिद्धार्थ कौल को दिया गया है। बुमराह को टीम से बाहर करने के पीछे उन्हें विश्वकप से पहले लंबा आराम देने का कारण बताया जा रहा है।

हां, विश्वकप से पहले बुमराह इस साल आईपीएल में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। गौरतलब है कि इस साल इंग्लैंड की सरजमीं पर जून में विश्वकप का आयोजन होगा जिसमें 10 टीमें भाग लेंगी।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago