कारोबार

बैंक दिवालिया तो क्या होगा आपके फिक्सड डिपॉजिट और अन्य जमा रकम का, जानें

आज के समय में हर कोई व्यक्ति अपनी आय में से थोड़ी बचत करता है। इस बचत को वह अपने बैंक अकाउंट में जमा कराता है। बैंक हमें हमारी जमा रकम को सुरक्षित रखने की पूरी गारंटी देते हैं। ऐसे ही देश के लाखों—करोड़ों लोग बैंक में एफडी करवाते हैं। लेकिन हाल में कुछ ऐसे मामले (जैसे पीएमसी) सामने आए हैं जिससे लोगों के जेहन में बैंकों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। जैसे अगर बैंक की हालत खस्ता हो जाए या फिर वह फेल हो जाए तो लोगों की जमा राशि का क्या होगा? क्या बैंक हमारा पैसा लौटाएगा या हमें पूरा पैसा मिलेगा।

इन सवालों के जवाब में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस सिलसिले में एक नई घोषणा की है। यद्यपि अधिकांश पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों की आर्थिक स्थिति अच्छी है, लेकिन फिर भी लोगों के मन में अपने रुपये को लेकर चिंता लगी रहती है।

5 लाख रुपए की जमा राशि पर गारंटी

एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में बैंक खाताधारकों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने बैंक के फेल होने की स्थिति में जमाकर्ताओं के लिए इंश्योरेंस राशि को बढ़ाने का ऐलान किया था।

वहीं केंद सरकार से अप्रूवल मिलने पर आरबीआई ने प्रति जमाकर्ता इंश्योरेंस कवर की राशि को बढ़ाकर पांच लाख कर दिया। यह नया नियम 4 फरवरी से प्रभावी हो गया। यानि कि बैंक डूबने की स्थिति में खाताधारक को 5 लाख रुपए की जमा राशि पर गारंटी मिलेगी। बैंक फेल होने पर इससे पहले सिर्फ एक लाख रुपये तक की जमा राशि पर गारंटी मिलती थी।

इस नए नियम के अंतर्गत सभी प्रकार के बैंक आते हैं जिनसे बचत, फिक्स्ड और रिकरिंग डिपॉजिट पर ग्राहकों को गारंटी मिलेगी। यही नहीं ग्राहकों को उनके द्वारा जमा की गई रकम पर मूलधन और ब्याज भी प्रदान किया जाएगा। आपको बता दें कि डिपॉजिट इंश्योरेंस की इस योजना की पेशकश डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन द्वारा की जाती है। यह आरबीआइ की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है। यह संस्था इस इंश्योरेंस कवर के लिए बैंक के ग्राहकों से सीधे तौर पर कोई प्रीमियम राशि नहीं लेता है, लेकिन बैंकों को बीमा कवर के लिए प्रीमियम का भुगतान करना होता है।

आरबीआई के अनुसार यह डिपॉजिट गारंटी तब ही लागू होती है, जब बैंक बंद हो जाए। अगर किसी बैंक खाताधारक के अलग-अलग बैंकों में पैसे जमा हैं तो ऐसी स्थिति में भी उसे पांच लाख से ज्यादा का कवर नहीं दिया जाएगा।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago