गरम मसाला

जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना रनौत के खिलाफ जमानती वारंट जारी

अपनी बेबाकी के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें कमी होती नहीं दिख रही हैं। प्रसिद्ध शायर व गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के मामले में मुंबई मजिस्ट्रेट ने अभिनेत्री कंगना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। जावेद अख्तर ने अभिनेत्री पर उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अंधेरी की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया है। कंगना को समन भेजे जाने के बावजूद कोर्ट में उपस्थित नहीं होने की वजह से कोर्ट ने वारंट जारी किया।

मानहानि मामले में 26 मार्च को होगी अगली सुनवाई

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत को गत एक फरवरी को कोर्ट का समन जारी हुआ था। उसके अनुसार, उन्हें एक मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था। सोमवार को कंगना कोर्ट में पेश नहीं हो पाईं, जिसकी वजह से कोर्ट ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए जमानती वारंट जारी किया है। कंगना के वकील का कहना है कि वह मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के समन को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे। इस मानहानि मामले की अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी।

कंगना के खिलाफ ये है मानहानि का मामला

गौरतलब है कि गीतकार जावेद अख्तर ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर उनके खिलाफ गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया था। जावेद ने कहा था कि कंगना ने उनके खिलाफ कई न्यूज चैनलों में जाकर गलत बयान दिए हैं, जिसकी वजह से उनकी छवि पर गहरा असर पड़ा है। जावेद अख्तर ने इसके लिए एक्ट्रेस के ऊपर सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी।

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना ने बॉलीवुड की कई हस्तियों पर गुटबाजी का आरोप लगाया था। कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के बारे में कहा था कि उन्होंने ऋतिक रोशन के खिलाफ केस वापस लेने की धमकी दी थी। जावेद ने उन्हें धमकाते हुए ये भी कहा था कि अगर वो केस वापस नहीं लेंगी तो उनके पास कुछ नहीं बचेगा।

Read More: मशहूर पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का कोरोना संक्रमण से हुआ निधन

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago