ताजा-खबरें

क्या योग नहीं करने की वजह से सत्ता से बाहर हो गई कांग्रेस!

योग गुरु बाबा रामदेव अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। रामदेव योग करने के साथ ही देश की राजनीति पर भी बयानबाजी करते रहते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि बाबा रामदेव बीजेपी और प्रधानमंत्री के मुरीद हैं। कांग्रेस को बाबा रामदेव ने कई बार आड़े हाथ लिया है। इस बार योग गुरु बाबा रामदेव ने लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के हारने की वजह भी बता दी है।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मध्यप्रदेश में आयोजित हुई एक प्रेस कॉफ्रेंस में बाबा रामदेव ने कहा कि कांग्रेस की ये पीढ़ी योग से दूरी बनाए हुए है इसलिए उन्हे राजयोग मिलने में भी दिक्कत आ रही है। बाबा रामदेव ने कहा कि योग ना करने की वजह से ही कांग्रेस को चुनाव में हार झेलनी पड़ी है।

 

इंदिरा और नेहरू छिपकर करते थे योग

बाबा रामदेव को योग का काफी इतिहास मालूम है। अपने ज्ञान का परिचय देते हुए बाबा रामदेव ने इस कॉफ्रेंस में बताया कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू छिप—छिपकर योग करते थे। वो बोले लुके—छिपे योग करते थे मगर उनकी आने वाली पीढ़ियों ने उसको सम्मान नहीं दिया। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुलेआम योग करते हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि जो लोग योग करते हैं उनको भगवान अपना आशीर्वाद देते हैं।

23 मई को मनाया जाए मोदी दिवस

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब बाबा रामदेव ने बीजेपी के पक्ष में अपना कोई बयान दिया है इससे पहले भी बाबा रामदेव ने कई ऐसे बयान दिए हैं। हाल ही में रामदेव ने कहा था कि 23 मई यानि बीजेपी के चुनाव जीतने के दिन को मोदी दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। रामदेव ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर ‘बड़े काम’ किये जाएंगे। योगगुरू 21 जून को महाराष्ट्र के नांदेड़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस भी भाग लेंगे।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago