हलचल

ऑटो कंपनियों को छह महीने में फ्लेक्स इंजन वाले वाहन लाने होंगे: नितिन गडकरी

देश में पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाने के लिए केंद्र सरकार ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी बीच ख़बर है कि भारत में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती मांग में कमी लाने के लिए वाहन कंपनियां जल्द ही दोहरे इंजन वाली गाड़ियां बाजार में लाएंगी। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि सभी वाहन निर्माता कंपनियों को फ्लेक्स इंजन वाली गाड़ियां उतारने का निर्देश जारी किया जा चुका है और इसे छह महीने के भीतर लागू करना होगा। गडकरी ने बताया कि बुधवार को ही मैंने फ्लेक्सी इंजन की एडवाइजरी पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनियों के पास इसे लागू करने के लिए छह महीने का समय है।

चौपहिया वाहनों को 100 फीसदी एथनॉल पर चलाने का लक्ष्य

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में जल्द ही चार पहिया वाहनों को 100 फीसदी एथनॉल पर चलाने का लक्ष्य तय किया गया है। तब हमें पेट्रोल की इतनी जरूरत नहीं होगी और वैकल्पिक ईंधन से हमारा लाखों करोड़ रुपया बचेगा। उन्होंने कहा कि टीवीएस मोटर व बजाज ऑटो जैसी कंपनियों ने फ्लेक्स इंजन वाले दोपहिया और तिपहिया बनाने शुरू भी कर दिए हैं। आपको बता दें कि भारत सरकार वाहनों में वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने के लिए फ्लेक्सी इंजन वाली गाड़ियों पर जोर दे रही है। ऐसे वाहन एक से अधिक ईंधन पर चल सकते हैं। फ्लेक्स फ्यूल पेट्रोल और मेथनॉल या एथनॉल का मिश्रण होता है, जो कम प्रदूषण के साथ कच्चे तेल पर निर्भरता घटाने में मददगार होगा।

वाहनों की बिक्री में 2023 तक ही सुधार की उम्मीद: फाडा

उधर, ऑटोमोबाइल डीलर संगठन फाडा ने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को वाहन उद्योग के लिए बड़ा जोखिम बताया है। संगठन के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा कि ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों से दुनियाभर में डर फैलने लगा है। पहले से चल रहे सेमीकंडक्टर संकट के बीच महामारी दोबारा बढ़ने का वाहन आपूर्ति पर बुरा असर पड़ेगा। इससे साल 2022 की पहली छमाही में वाहन कंपनियों का कारोबार, बिक्री और आपूर्ति बुरी तरह चरमरा सकती है। उन्होंने कहा कि दूसरी छमाही से सेमीकंडक्टर की आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है, जिसके बाद देश में वाहनों की मांग भी बढ़ेगी। गुलाटी ने बताया कि अगर कोरोना पूरी तरह खत्म हो जाए तो वर्ष 2023 में वाहन उद्योग वापस पटरी पर आ सकता है।

Read Also: कार निर्माताओं को जल्द सौ फीसदी बायो-एथेनॉल इंजन बनाने के निर्देश देंगे: गडकरी

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago