उछल कूद

इस भारतीय लड़की को डेट कर रहे हैं ग्लेन मैक्सवेल, जल्द शादी करेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर!

क्रिकेट और बॉलीवुड का पुराना कनेक्शन रहा है। कई​ क्रिकेटर्स का बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के साथ नाम जुड़ चुका है। लेकिन बॉलीवुड के बाहर भी भारतीय लड़कियों के कई विदेशी क्रिकेटर दीवाने हैं। इस बात का सबूत है हाल में पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली का हरियाणा की शामिया आरज़ू से निकाह। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल एक भारतीय लड़की को काफ़ी समय से डेट कर रहे हैं। इस अफ़ेयर के साथ भारतीय लड़की पर दिल आने वाले क्रिकेटरों की सूची में मैक्सवेल का भी नाम जुड़ गया है।

पिछले 2 साल से रिलेशनशिप में हैं मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पिछले दो साल से भारतीय मूल की विनी रमन के साथ रिलेशनशिप में हैं। मीडिया​ रिपोर्ट्स की मानें तो मैक्सवेल इस भारतीय लड़की को बेहद पसंद करते हैं। यहां तक​ कि वो विनी रमन से शादी करना चाहते हैं। हालांकि, अभी तक इन दोनों की शादी की तारीख़ के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर मैक्सवेल भारतीय मूल की लड़की विनी से शादी करते हैं, तो वह शॉन टेट के बाद दूसरे ऐसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन जाएंगे, जिन्होंने भारतीय मूल की लड़की को अपना हमसफ़र बनाया है।

मेलबर्न में सेटल विनी करती हैं फार्मासिस्ट की जॉब

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन को काफ़ी समय से साथ देखा जा रहा है। दोनों को एक-दूसरे के साथ टाइम बिताना अच्छा लगता है। जानकारी के अनुसार, विनी पेशे से फार्मासिस्ट हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहती हैं। विनी रमन ने फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड ग्लेन मैक्सवेल के साथ देश-विदेश के टूर्स की कई तस्वीरें भी डाली हुई हैं। यह कपल कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के अवॉर्ड सेरेमनी में भी एक साथ नज़र आया था। मैक्सवेल इस समय इंग्लैंड में टी-20 ब्लास्ट में लंकाशायर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Read More: इस शख़्स पर घर से बाहर निकलते ही कौआ कर देता है हमला, वजह चौंकाने वाली है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें, साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट ने भारतीय मूल की मासूम सिंघा को कुछ साल तक डेट करने के बाद शादी रचा ली थी। शॉन टेट और मासूम की आईपीएल पार्टी के दौरान जान-पहचान हुई थीं। फ़िर दोस्ती आगे बढ़ी और दोनों एक दूसरे के साथ टाइम बिताने लगे। कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे के हो गए।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago