शिक्षा

खगोल-विज्ञानियों ने खोज निकाला नया चांद ‘हिप्पोकैंप’, एलियंस का हो सकता है ठिकाना

ब्रह्मांड में नई खोजों के लिए सतत प्रयासरत रहने वाले खगोल वैज्ञानिक अक्सर आकाशीय पिण्डों, उनकी गतियों और अंतरिक्ष में मौजूद विविध प्रकार की चीजों की खोज में लगे रहते हैं। ये खगोल-विज्ञानी एक अध्ययनकर्ता के तौर पर विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं। हाल ही में खगोल-विज्ञानियों को एक बड़ी सफलता मिली है। वर्षों की मेहनत से सोलर सिस्टम के ग्रह नेपच्यून के पास एक नया चांद खोज निकाला है। नेपच्यून सोलर सिस्टम का आठवां ग्रह है। नेपच्यून चौथा सबसे बड़ा भी है। हालांकि इसे अभी तक वैज्ञानिकों ने एलियंस का संभावित ठिकाना माना है।

भारत के इकलौते चांद से करीब 100 गुना छोटा नया चांद

नेपच्यून के इस नए चांद की साइज करीब 18 मील बताई जा रही है। यह भारत के इकलौते चांद से करीब 100 गुना छोटा है। खगोल वैज्ञानिकों ने इस नए चांद को हिप्पोकैंप नाम दिया है। हिप्पोकैंप नेपच्यून का पहला चांद नहीं है, इसके पास पहले से अपने 13 चांद मौजूद है। खगोल वैज्ञानिकों को इस बारे में लगता है कि हिप्पोकैंप नेपच्यून के ही दूसरे चांद प्रोटियस का टूटा हुआ हिस्सा भी हो सकता है। यह भी माना जा रहा है कि कोई धूमकेतु प्रोटियस से जाकर टकराया होगा जिससे हिप्पोकैंप का निर्माण हुआ है। हिप्पोकैंप बहुत ठंडा बताया जा रहा है। नेपच्यून का सबसे बड़ा चांद प्रोटियस भी काफी ठंडा है। वैज्ञानिकों को यहां हाइड्रोजन, मीथेन और हीलियम गैस मिली है।

SETI इंस्टीट्यूट इन माउंटेन व्यू ने की नए चांद की खोज

SETI इंस्टीट्यूट इन माउंटेन व्यू नाम की इस संस्था नए चांद की खोज की है। यह संस्था वायुमंडल में चीजों के बारे में खोज करती है। संस्था के मार्क शोवॉल्टर ने कहा, ‘सबसे पहले ये समझना मुश्किल था कि नेपच्यून में छोटा चांद कैसे मौजदू हो सकता है।पहले जिस जगह प्रोटियस था अब उस जगह हिप्पोकैंप मौजूद है। उन्होंने बताया कि यह प्रोटियस से काफी छोटा है।’ प्रोटियस और हिप्पोकैंप के बीच की दूरी 7,500 मील यानी करीब 12,070 किलोमीटर से भी ज्यादा है।

ग्रीक पौराणिक कथाओं में है हिप्पोकैंप का वर्णन

नेपच्यून में नए चांद की खोज पर नासा एम्स रिसर्च के जैक लिसॉअर ने कहा कि धूमकेतू की आबादी के अनुमानों के आधार पर हमें पता है कि बाहरी सोलर सिस्टम के कई चांद पर धूमकेतू ने हमला किया होगा। इससे एक चांद से कई चांद बन गए होंगे। उन्होंने कहा कि धूमकेतू की वजह से कई चांद बुरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। SETI इंस्टीट्यूट इन माउंटेन व्यू द्वारा किए गए इस अध्ययन में एम. शोवॉल्टर एवं आर. फ्रेंच, नासा एम्स रिसर्च सेंटर के जैक लिसॉअर और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के आई.डी पैटर शामिल थे। ऐसा कहा जाता है कि हिप्पोकैंप का वर्णन ग्रीक पौराणिक कथाओं में भी मिलता है। इसका मतलब एक विशालकाय समुद्री जीव होता है। यह दिखने में आगे से किसी घोड़े की तरह और पीछे से मछली की तरह होता है।

Read More: रॉस टेलर ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, फ्लेमिंग को पीछे छोड़ बने किंग

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago