हलचल

अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को लेंगे शपथ, पीएम मोदी को दिया समारोह के लिए न्योता

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में बडा बहुमत मिलने के बाद 16 फरवरी रविवार को अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली सीएम की शपथ लेने जा रहे हैं। इस समारोह के लिए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करते हुए उन्हें न्योता भेजा है।

मोदी ने जीत पर दी थी बधाई

दिल्ली चुनाव परिणाम में बंपर सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर केजरीवाल को बधाई दी थी जिसके बाद केजरीवाल ने भी पीएम मोदी को धन्यवाद कहा था और कहा था कि दिल्ली को विश्व स्तरीय शहर बनाने की दिशा में काम करने के लिए वह केंद्र सरकार के साथ हैं।

Read More: जानिये, अरविंद केजरीवाल का आईआईटी छात्र से मुख्यमंत्री तक का सफर

दिल्लीवासियों को भी आमंत्रण

अरविंद केजरीवाल दिल्ली के रामलीला मैदान में 16 फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और एक ऑडियो मैसेज जारी कर इस शपथग्रहण समारोह में दिल्ली के सभी लोगों को आने के लिए न्योता दिया है।

मंत्रीमंडल के सदस्य भी लेंगे शपथ

चुनाव परिणाम में बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल को अपने विधायक दल का नेता चुना था और शपथ ग्रहण समारोह में उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि अभी मंत्रिमंडल में किसी नए चेहरे को शामिल नहीं किया जाएगा और मौजूदा 6 मंत्री ही शपथ लेंगे।

आप को चुनाव में मिली थी इतनी सीट

विधानसभा चुनाव परिणाम में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली वासियों का पुन: भरोसा हासिल कर 62 सीटों के साथ ऐती​हासिक जीत दर्ज कराई थी और भाजपा को मात्र 8 सीट ही मिल पाई थी जबकि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया। केजरीवाल दूसरे ऐसे सीएम हैं जो लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस की शीला दीक्षित 3 बार मुख्यमंत्री रह चुकी थी।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago